RANCHI: रांची एसएसपी ने शनिवार को दो थानेदारों का तबादला कर दिया है। राम नारायण सिंह को नामकुम थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं आदिकांत महतो को रातू थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि नामकुम थाना में हाजत में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए रांची एसएसपी ने तत्कालीन थानेदार को हटाने के लिए अनुशंसा की थी। वहीं पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था। नामकुम थानेदार को हटाए जाने के बाद नया प्रभारी राम नारायण सिंह को बनाया गया है।
RANCHI NEWS: एसएसपी ने किया दो थानेदारों का तबादला
नामकुम थाना में हाजत में एक आरोपी ने कर ली थी आत्महत्या
16

