Home » Ranchi to New Delhi Special Trains : रांची से नई दिल्ली के लिए चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Ranchi to New Delhi Special Trains : रांची से नई दिल्ली के लिए चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची (झारखंड) : त्योहारों और स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से झारखंड की राजधानी रांची से नई दिल्ली के लिए चार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेन सेवाओं का उद्देश्य यात्रियों को सहुलत प्रदान करना और अतिरिक्त भीड़ को कम करना है।

ट्रेन नंबर 02817/02818 रांची-नई दिल्ली-रांची स्पेशल

ट्रेन नंबर 02817 रांची से नई दिल्ली के लिए 2 अप्रैल को रवाना होगी। यह केवल एक ट्रिप करेगी और रांची से दोपहर 2 बजे चलेगी। इसके बाद यह डाल्टनगंज में शाम 5:25 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन रात 11:00 बजे, प्रयागराज सुबह 03:50 बजे और नई दिल्ली दोपहर 2 बजे पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन, 02818 नई दिल्ली से रांची के लिए 3 अप्रैल को शाम 3:50 बजे चलेगी। यह ट्रेन प्रयागराज रात 2:20 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन सुबह 6:45 बजे, डाल्टनगंज सुबह 10:35 बजे और रांची दोपहर 3:50 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 02819/02820 रांची-नई दिल्ली-रांची स्पेशल

ट्रेन नंबर 02819 रांची से नई दिल्ली के लिए 4 अप्रैल को चलेगी। यह ट्रेन रांची से दोपहर 2 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 6 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 02820 नई दिल्ली से रांची के लिए 5 अप्रैल को शाम 5:30 बजे चलेगी और अगले दिन रात 8:15 बजे रांची पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेनों में कोच की संख्या

इन चार स्पेशल ट्रेनों में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें एसएलआर के दो, सामान्य श्रेणी के चार और द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 14 कोच शामिल होंगे।

यात्रियों के लिए सुविधाएं

रेलवे की ओऱ से बताया गया है कि इन विशेष ट्रेनों का संचालन त्योहारों के दौरान और गर्मी की छुट्टियों में होने वाली बढ़ी हुई यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। इससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा और उन्हें अपनी मंजिल तक पहुँचने में कोई परेशानी नहीं होगी।

Related Articles