Home » RANCHI NEWS : रातू थाना क्षेत्र में तिलता ब्रिज के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

RANCHI NEWS : रातू थाना क्षेत्र में तिलता ब्रिज के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

आसपास के लोगों से पूछताछ, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

by Vivek Sharma
रांची के रातू क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत, इलाके में दहशत, वन विभाग सतर्क।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची स्थित रातू थाना क्षेत्र में शनिवार को सुबह तिलता ब्रिज के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव देखने के बाद तत्काल स्थानीय थाने को सूचना दी। लोगों की सूचना पर पहुंची रातू थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस की ओर से मृतक की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में बताया गया है कि मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Articles