
चाईबासा : रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा की ओर से आज तुरतुंगआर्चरी फील्ड में पैरा एशियन गोल्ड मेडलिस्ट विजय सुंडी को सम्मानित किया गया। क्लब के सदस्यों ने उनसे मुलाकात कर उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी सफलता की सराहना की।
सफलता हमारे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत:अध्यक्ष
क्लब के अध्यक्ष रोट्रैक्टर विकास गुप्ता ने कहा कि विजय सुंडी की सफलता हमारे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प सभी को अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विजय सुंडी ने रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा के सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस तरह का प्रोत्साहन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाता है और उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है।कार्यक्रम के दौरान विजय सुंडी के कोच महर्षि मंडल सिंकू तथा अन्य खिलाड़ियों का भी उत्साहवर्धन किया गया। क्लब ने स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य एवं खिलाड़ी
रोटरैक्ट क्लब के प्रतिनिधि अध्यक्ष रोट्रैक्टर विकास गुप्ता, सचिव रोट्रैक्टर सौरव गुप्ता, रवि अग्रवाल, सौरभ नेवटिया, अक्षय कुमार गुप्ता आदि शामिल हैं।
कोच एवं खिलाड़ी
महर्षि महेंद्र सिंकू (कोच), शैलस्ती बिरुआ, सोमती सिंकू, सोसामा बारी, आशा रानी बिरुली, राजा राम सुरिन, मोहित पूर्ति, हिमामोनी सिंकू, घनश्याम जामुदा आदि शामिल हैं।
रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा भविष्य में भी खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करने तथा युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

