Home » Ranchi, Urban Water Supply : रांची शहरी जलापूर्ति योजना का काम जल्द पूरा करें : प्रधान सचिव

Ranchi, Urban Water Supply : रांची शहरी जलापूर्ति योजना का काम जल्द पूरा करें : प्रधान सचिव

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकार को शीध्र 32 करोड़ उपलब्ध कराया जायेगा
रिंगरोड तिलता से पिस्कामोड़ रातू रोड तक बिछायी जानी है मुख्य पाइपलाइन
अगले साल मई माह तक 15 हजार नये आवासों तक पानी पहुंचाने की सरकार की कवायद
रांची  : नगर एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने रांची की नयी शहरी पेयजलापूर्ति योजना का काम जल्द पूरा कराने का निर्देश संबंधित एजेंसियों एवं जुडको को दिया है । प्रधान सचिव ने पेयजलापूर्ति योजनाओं से जुड़ी राज्य स्तरीय समीक्षा के क्रम में यह निर्देश एजेसियों और जुडको को दिया है ।
उन्होंने कहा कि रांची में पेयजलापूर्ति योजना से संबंधित 90 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुका है। सिर्फ रिंगरोड से पिस्कामोड़ तक 10 किलोमीटर मुख्य पाइप लाइन बिछायी जानी है। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकार ( एचएचआई ) को सड़क कटिंग एवं पुननिर्माण की लागत राशि 32 करोड़ रूपये शीघ्र उपलब्ध करा दिये जायेंगे। इसके अलावा एजेंसी एनसीसी को रूक्का से तिलता चैक के बीच बाकी बचे 400 मीटर मुख्य पाइप लाइन को बिछाने का काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। 400 मीटर पाइप लाइन बिछ जाने और अप्रैल तक 360 एमएलडी के इंटेकवेल और जलशोध संयंत्र के बन जाने पर नया सराय लाइन से 15000 आवासों तक पानी पहुचाना संभव होगा।
प्रधान सचिव को बताया गया कि एनएचआई से एनओसी मिलने के बाद सड़क काट कर पाइप बिछाने और सड़क को पुराने स्वरूप में लाने में 6 माह का समय लग जायेगा। इसके बाद पूरे रांची शहर को पेयजलापूर्ति हो पायेगी। प्रधान सचिव ने कहा कि एजेंसियो द्वारा कोताही बरदास्त नहीं की जायेगी। रूक्का में जलशोधन संयंत्र ( डब्ल्यूटीपी ) बन कर तैयार है। बिजली विभाग से संपर्क स्थापित कर जल्द बिजली कनेक्शन लेने का काम पूरा होगा। इसके लिए पोल शिफ्टिंग का काम भी शुरू हो जायेगा। अब तक शहर में लगभग 1100 किलोमीटर पाइप लाइन बिछ गयी है. हाउस कनेक्शन भी 55 हजार आवासों को दिया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Comment