Home » RANCHI NEWS: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब और प्रतिबंधित पटाखों के साथ दो गिरफ्तार

RANCHI NEWS: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब और प्रतिबंधित पटाखों के साथ दो गिरफ्तार

कार्रवाई कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन सतर्क और संरक्षा के तहत की गई

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट रांची ने स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। इस दौरान अवैध शराब और प्रतिबंधित पटाखों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्क और संरक्षा के तहत की गई।

18 अप्रैल की रात ट्रेन संख्या 18622 में की गई। आरपीएफ टीम ने रांची रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके बैग से कुल 17 बोतल अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 5,600 रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी रंजीत कुमार ने बताया कि वह धनबाद का रहने वाला है। वह शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी ने पूछताछ में अवैध बिक्री के उद्देश्य से शराब ले जाने की बात स्वीकार की। इसके बाद आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार कर बरामद सामग्री जब्त कर ली। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया।

जबकि दूसरी कार्रवाई ऑपरेशन संरक्षा के तहत रांची रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर स्थित लगेज स्कैनर के पास की गई। जांच के दौरान एक यात्री के दो बैग से कुल 9 पैकेट प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब 6,800 रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पलामू के पंकज कुमार के रूप में हुई। रेलवे परिसर में ज्वलनशील सामग्री ले जाना प्रतिबंधित है। ऐसे में जब आरोपी से कागजात मांगे गए तो इसके लिए कोई वैध अनुमति नहीं दिखा सका। आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 164 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Comment