Home » Ghatsila College Hostel News : 7000 छात्राओं वाले घाटशिला कॉलेज में जल्द बनेगा छात्रावास, विधायक सोमेश ने दिया आश्वासन

Ghatsila College Hostel News : 7000 छात्राओं वाले घाटशिला कॉलेज में जल्द बनेगा छात्रावास, विधायक सोमेश ने दिया आश्वासन

by Rajesh Choubey
Ghatsila College Hostel News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए महिला छात्रावास निर्माण की मांग को लेकर प्राचार्य डॉ आर के चौधरी रविवार को विधायक सोमेश चंद्र सोरेन से मिले। प्राचार्य ने विधायक को बताया कि घाटशिला कॉलेज में लगभग 7000 छात्राएं पढ़ती हैं। उनमें काफी संख्या में छात्राएं अत्याधिक दूरी के कारण घाटशिला में अपने किसी सगे संबंधियों या फिर भाड़े के घर में रहकर पढ़ाई करती हैं। ऐसी छात्राओं के लिए महिला छात्रावास का होना अति आवश्यक है। छात्रावास नहीं होने के कारण सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र की अनुसूचित जनजाति व आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के छात्राओं को काफी कठिनाइयां हो रही है।

पूर्व में विधानसभा में उठ चुकी है मांग

प्राचार्य डॉ चौधरी ने विधायक सोमेश चंद्र सोरेन को बताया कि पूर्व विधायक एवं उनके पिता स्वर्गीय रामदास सोरेन 23 मार्च 2022 को झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में घाटशिला में महिला छात्रावास का निर्माण करवाने के लिए सरकार से मांग किए थे। इस मांग पर विभागीय प्रक्रिया भी प्रारंभ हुई। जिला कल्याण पदाधिकारी का पत्र भी उन्हें मिला।

200 बेड का महिला छात्रावास का निर्माण करवाने की हुई थी अनुशंसा

डॉ चौधरी ने यह भी बताया कि जिला कल्याण पदाधिकारी के पत्र के आलोक में 26 जुलाई 2022 को ही उन्हें महिला छात्रावास निर्माण से संबंधित अधियाचना प्रपत्र भरकर जिला कल्याण पदाधिकारी को उपलब्ध करवा दिया था। जिसमें 200 बेड का महिला छात्रावास का निर्माण करवाने की अनुशंसा हुई थी। लेकिन अब तक इस दिशा में संबंधित विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

बाबा का यह सपना अवश्य पूरा होगा- सोमेश चंद्र सोरेन

प्राचार्य डॉ चौधरी के इस मांग पत्र को देखने के बाद विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने प्राचार्य को भरोसा दिलाया कि बाबा का यह सपना अवश्य पूरा होगा। घाटशिला कॉलेज में पढ़ने वाली सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं के लिए महिला छात्रावास का निर्माण कराएंगे।

Read Also- Jharkhand Recruitment 2026 : झारखंड में इन पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, प्रमाणपत्रों की जांच अंतिम चरण में

Related Articles