Home » Jamshedpur Crime : जुगसलाई में मारपीट कर छीन ली सोने की चेन, दोनों तरफ से FIR दर्ज, पढ़ें जमशेदपुर की क्राइम की खबरें

Jamshedpur Crime : जुगसलाई में मारपीट कर छीन ली सोने की चेन, दोनों तरफ से FIR दर्ज, पढ़ें जमशेदपुर की क्राइम की खबरें

जुगसलाई में दो पक्षों में मारपीट हुई है। माना जा रहा है कि जमीन के विवाद में यह मारपीट हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur CRIME NEWS
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जुगसलाई में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में दोनों तरफ से कई लोग घायल हुए हैं। जुगसलाई थाने में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पहली प्राथमिकी जुगसलाई के पूजन जैन संघ मार्ग के रहने वाले कमल जैन ने दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उनके साथ मारपीट कर उनकी सोने की चेन छीन ली गई है। उन्होंने इस मामले में पिंकी महतो और दो अन्य महिलाओं पर केस दर्ज कराया है।

महिला ने दर्ज कराई FIR

दूसरी तरफ, पिंकी महतो ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उन पर तब हमला किया जब वह अपने प्लाट पर पहुंच कर काम की देखरेख कर रही थीं। पिंकी महतो ने इस मामले में कमल कुमार जैन, हनु जैन, धीरज जैन, सुरेंद्र कुमार जैन, कमल कुमार गोलछा, राजकुमार जैन, धर्म चंद्र जैन, चंद्रकला जैन, दुर्गा प्रजापति और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस FIR दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है

गालूडीह में लूट ली पोटका के युवक की अर्टिगा कार

गालूडीह थाना क्षेत्र के डेकुली जाने वाली रोड पर कुछ बदमाशों ने पोटका के रहने वाले अमित भकत की अर्टिगा कार लूट ली है। पुलिस ने रविवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अमित भकत ने पुलिस को बताया कि वह पोटका के कालिकापुर का रहने वाला है और अपने व्यावसायिक कार्य से गालूडीह आया था। यहां लूटपाट की यह घटना हुई है। घटना शनिवार की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Read also Bahragora Bomb: बहरागोड़ा में मिले तीसरे बम को डिफ्यूज करने की तैयारी, सेना की टीम ने संभाला मोर्चा

Related Articles

Leave a Comment