Home » Jamshedpur News: जमशेदपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही है JPSC की प्रारंभिक परीक्षा

Jamshedpur News: जमशेदपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही है JPSC की प्रारंभिक परीक्षा

सभी परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग को रोका गया है। इसके लिए जैमर लगाए गए हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur jpsc exam
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की तरफ से झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को आयोजित की जा रही है। जमशेदपुर के 60 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 26 हजार 560 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। हालांकि कई अभ्यर्थी निर्धारित समय पर केंद्र में परीक्षा देने नहीं पहुंच पाए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचार मुक्त बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

सभी परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए हैं जैमर

सभी परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग को रोका गया है। इसके लिए जैमर लगाए गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले तीन चरणों की सघन जांच से गुजरना पड़ा है। इसमें मेटल डिटेक्टर की जांच भी शामिल है। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रशासन की तरफ से 12 परीक्षार्थियों पर एक इनविजीलेटर को तैनात किया गया है। ताकि परीक्षा के दौरान कोई नकल न कर सके।

शहर में है बड़े वाहनों की नो एंट्री

इसके अलावा, शहर में नो एंट्री भी लगाई गई है। ताकि कहीं जाम ना लगे और अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हो। जमशेदपुर में यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। दूसरी पाली की परीक्षा शाम 5:00 बजे तक चलेगी। इसी परीक्षा के जरिए राज्य में डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी सहित विभिन्न प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा केंद्र प्रभारी डॉक्टर मोहम्मद साइनकर ने कहा कि सुरक्षा और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी गई है। परीक्षार्थियों ने भी परीक्षा व्यवस्था को संतोषजनक बताया और कहा कि प्रशासन की तरफ से की गई व्यवस्था के जरिए उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

Read also Bahragora Bomb: बहरागोड़ा में मिले तीसरे बम को डिफ्यूज करने की तैयारी, सेना की टीम ने संभाला मोर्चा

Related Articles

Leave a Comment