
Jamshedpur : पोटका विधायक संजीव सरदार ने गुरुवार को दिवंगत रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।
विधायक संजीव सरदार ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज और पार्टी परिवार सोरेन परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।
अंतिम दर्शन के दौरान अन्य विधायक और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित पूरे परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
Read also Jamshedpur News : निक्को जुबली पार्क कर्मचारियों को करीब 31,500 रुपये बोनस

