Home » Ranchi News: सड़क नहीं होने से समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, गर्भवती की मौत पर बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

Ranchi News: सड़क नहीं होने से समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, गर्भवती की मौत पर बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

by Mujtaba Haider Rizvi
साहिबगंज के पीराचक में सड़क न होने से एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची, गर्भवती की मौत। बाबूलाल मरांडी ने सरकार से जवाबदेही व सड़क की मांग की।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : साहिबगंज जिले के पीराचक गांव में सड़क सुविधा के अभाव में समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच पाने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। इस घटना को लेकर झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है और पूरे मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की है।

सोमवार को सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केवल सड़क नहीं होने के कारण एक गर्भवती महिला की जान चली जाना बेहद दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि झारखंड गठन के 25 वर्ष बाद भी साहिबगंज सहित राज्य के कई गांव आज तक पक्की सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं, जो सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि इस घटना की जिम्मेदारी तय की जाए और पीराचक गांव समेत ऐसे सभी ग्रामीण इलाकों को प्राथमिकता के आधार पर पक्की सड़क से जोड़ा जाए। बाबूलाल ने कहा कि विकास के दावों के बीच यदि सड़क के अभाव में लोगों की जान जा रही है, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार को तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

Read Also: Ranchi News: JBVNL को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर प्रमोशन पर एकल पीठ के आदेश पर रोक

Related Articles

Leave a Comment