Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा पुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की सहायता से युवक की खोजबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर आदित्यपुर थाना पुलिस और कपाली ओपी पुलिस पहुंची हुई है।

तामोलिया का रहने वाला है युवक
जिस युवक ने छलांग लगाई है उसका नाम वरुण है। वह तामोलिया का रहने वाला है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वरुण काले रंग की स्कूटी से पुल पर पहुंचा। उसने पुल पर स्कूटी खड़ी की और अचानक नदी में कूद गया। उसके नदी में कूदते ही आसपास मौजूद लोग वहां जमा हो गए। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची।
नदी में युवक की तलाश कर रहे गोताखोर
बताया जा रहा है कि गोताखोर नदी में युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। अभी तक युवक का पता नहीं चल पा रहा है। युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस पता लग रही है कि आखिर नदी में छलांग लगाने वाले युवक ने किसलिए यह कदम उठाया।
Read Also- Seraikela News : सरायकेला में वाहन चलाते समय कारोबारी की संदिग्ध मौत, पिछले साल हुआ था बम से हमला

