मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी जिले से एक शर्मनाक और निंदनीय घटना सामने आई है, जिसने न केवल शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि ग्रामीणों में आक्रोश भी फैला दिया है। जिले के कोरिया लौखान प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षा सेवक को स्कूल परिसर में एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और वीडियो वायरल होते ही गांव में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, सरेआम की पिटाई
गांव वालों को जैसे ही इस अश्लील हरकत की जानकारी मिली, वे स्कूल परिसर में पहुंचे और शिक्षक की जमकर धुनाई कर दी। आरोप है कि शिक्षक शमीम अख्तर को ग्रामीणों ने पकड़कर कपड़े फाड़ दिए, हाथ-पैर बांध दिए और सरेआम बेइज्जत किया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्रशासनिक कार्रवाई शुरू, तीन दिन में मांगा गया जवाब
घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) शत्रुघ्न प्रसाद ने संज्ञान लिया और मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक की पहचान शमीम अख्तर के रूप में हुई है, जो कोरिया लौखान प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा सेवक के पद पर कार्यरत है। तालिमी मरकज से तीन दिनों के अंदर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है, जिसमें महिला की पहचान और पूरे घटनाक्रम की सत्यता की जांच शामिल है।
Read Also- Jharkhand News : बगोदर में ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ा, गहने चुराए और फरार

