रांची : रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में हुई 13 लाख की लूट व गोलीबारी को लेकर रांची पुलिस एक्शन में आ गई है। सोमवार को इस मामले की जांच करने के लिए आईजी अखिलेश झा व रांची रेंज के डीआईजी अनुप बिरथरे घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज को बारिकी से खंगाला गया। जांच के लिए बनी एसआईआई को मामले का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान आईजी अखिलेश झाा ने कहा कि घटना को लेकर एसआईटी जांच में जुटी है।
हर पहलू की बारिकी से जांच की जा रही है। जिस रास्ते से अपराधी फरार हुए हैं, वहां के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में आईटीसी कंपनी का फ्रेंचाइजी के मालिक निरज कुमार ने पंडरा ओपी में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मौके पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय समेत कई अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
एक अपराधी 23 दिसंबर की लूटपाट की घटना में था शामिल:::
पुलिस के अनुसार, लूटपाट करने वाले तीन अपराधियों में एक 25 दिसंबर को रिलायंसकर्मी से 11 लाख रुपये की छिनतई की घटना में शामिल था। पुलिस का मानना है कि दोनों घटना को एक ही गैंग ने अंजाम दिया है।
एसएसपी ने बनाई एसआईटी
घटना के बाद रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के अगुवाई में एसआईटी का गठन किया। एसआईटी को निर्देश दिया गया है कि जल्द मामले का अनुसंधान कर अपराधियों को गिरफ्तार करें।
सूचना देने वाले को मिलेंगे 20 हजार:::
कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने एक अपराधी का फोटो जारी किया है। उसपर इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस ने बताया कि अपराधी की सूचना देने वाले को 20 हजार का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय गुप्त रखा जाएगा।

इन नंबर पर दे पुलिस को सूचना:::
रांची एसएसपी: 9431706136
सिटी एसपी: 9431706137
कोतवाली डीएसपी: 943177077
पांडरा ओपी प्रभारी: 8709841485
आशीर्वाद आटा कंपनी के मैनेजर से लूटे थे 13 लाख रुपये:::
रविवार को दोपहर करिब 12.20 बजे आशीर्वाद आटा कंपनी के मैनेजर सुमित कुमार गुप्ता से अपराधियों ने 13 लाख रुपये लूट लिए थे। इस दौरान बीच-बचाव करने आए एक होटल के मालिक सुमित को अपराधियों ने गोली मार दी थी। सुमित को दो गोलियां लगी थी। आनन-फानन में उसे मेडिका में भर्ती कराया गया था। इस घटना को पंडरा ओपी क्षेत्र के ओटीसी ग्राउंड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास हुई थी।
तीन बाइक सवार अपराधियों ने दिया था घटना को अंजाम:::
बता दें कि सुमित कुमार गुप्ता बैंक में कैश जमा कराने लिए 13 लाख रुपये लेकर आईसीआईसीआई बैंक पहुंचे थे। इस दौरान तीन बाइक सवार अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।
DIG ने स्पेशल टीम के साथ की बैठक:::
पंडरा ओपी में लूटकांड व गोलीबारी घटना के खुलासे के लिए बनाई गई स्पेशल टीम के साथ डीआईजी अनूप बिरथरे ने बैठक की। इस दौरान मामले को लेकर अबतक क्या जांच हुई है, इसके बारे में विस्तार से जाना। मामले का जल्छ खुलासा करने के लिए पुलिस अफसरों को कई निर्देश भी दिए।
घायल युवक से आईजी ने की मुलाकात:::
इधर, बीच-बचाव करने आए जिस युवक को गाली मारी गई थी, उससे आईजी अखिलेश झाा ने मेडिका जाकर मुलाकात की। जानकारी के अनुसार, घायल सुमित की स्थिति अब खतरे से बाहर है। वहीं, रांची डीआईजी ने घायल युवक से मुलाकात की।

