जमशेदपुर : झारखंड के एडवेंचर प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्काई डाइविंग फेस्टिवल 2025 का आयोजन 16 फरवरी रविवार से 23 फरवरी तक जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर किया जाएगा। यह आयोजन झारखंड पर्यटन विभाग के तत्वावधान में होगा, जिसमें एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीनों को आसमान से छलांग लगाने का रोमांचक अवसर मिलेगा।

पर्यटन मंत्री करेंगे उद्घाटन
इस महोत्सव का भव्य शुभारंभ पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार द्वारा 16 फरवरी रविवार को सुबह 10:30 बजे किया जाएगा। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, सुरक्षा बलों के प्रतिनिधि और स्काई डाइविंग से जुड़े विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे।
प्रशासन ने संभाली तैयारियों की कमान
फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। उपायुक्त अन्यय मित्तल ने सोनारी एयरपोर्ट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, सिटी एसपी कुमार शिवशीष, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार आदि मौजूद रहे।
एडवेंचर प्रेमियों के लिए सुनहरा मौका
यह फेस्टिवल उन लोगों के लिए खास होने वाला है, जो एडवेंचर स्पोर्ट्स और खासकर स्काई डाइविंग के शौकीन हैं। प्रतिभागियों को प्रोफेशनल ट्रेनर्स की देखरेख में टैंडम स्काई डाइविंग और अन्य एक्सट्रीम स्पोर्ट्स का अनुभव मिलेगा।
Read also – Jamshedpur Accident: टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दंपति की मौत

