Home » वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, बाराबंकी में ट्रेन को बनाया निशाना, कोच के शीशे टूटे

वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, बाराबंकी में ट्रेन को बनाया निशाना, कोच के शीशे टूटे

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 

लखनऊ:  वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गोरखपुर से लखनऊ जा रही वंदे भारत ट्रेन पर रविवार को चौथी बार पत्थरबाजी की घटना हुई। बाराबंकी में सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पास सुबह 9:25 बजे के आसपास अराजक तत्व ने ट्रेन पर पत्थर चलाये। इससे कोच का शीशा टूट गया। ट्रेन सुबह 10:40 बजे लखनऊ पहुंची। रेलवे सुरक्षा बल की एस्कोर्ट टीम ने 11:40 पर कंट्रोल रूम को इसके बारे में सूचना दी।

चौथी बार हुई पत्थरबाजी

बता दें कि, गोरखपुर से लखनऊ आने-जाने के दौरान Vande Bharat Express पर चौथी बार पत्थरबाजी हुई है। हालांकि बाराबंकी में यह पहली घटना है, जब अराजक तत्वों ने पत्थर चलाए हैं। इससे पहले 11 जुलाई को अयोध्या से आगे सोहावल और देवरा कोट के बीच लखनऊ जा रही वंदे भारत पर कुछ लोगों ने पत्थर चलाए थे। 11 जुलाई को सुहावल स्टेशन के पास RPF को जानकारी मिली कि वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंका गया है।

पुलिस टीम घटनास्थल के पास पहुंची। यहां जांच पड़ताल में सामने आया कि 9 जुलाई को मुन्नू पासवान की 6 बकरियां ट्रेन की चपेट में आने से मर गई थीं। इसी आक्रोश में मुन्नू और उसके 2 बेटे अजय और विजय ने ट्रेन पर पत्थर फेंके। गांव में जाकर पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर लिया था।

पत्थरबाजों के निशाने पर वंदे भारत ट्रेन

Vande Bharat Express ट्रेन के साथ यह दूसरा हादसा है। इस ट्रेन का पिछले माह ही प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गोरखपुर से लखनऊ के लिए रवाना किया था। 1 सप्ताह बाद ही अयोध्या जिले में सोहावल इलाके में बीते 11 जुलाई को पथराव किया गया था।

इसमें बाद में पता चला था कि किसी की बकरी मर गई थी इसी कारण उसने गुस्से में ट्रेन पर पथराव किया था मुकदमा गंभीर धाराओं में अयोध्या में दर्ज किया गया था पर बाद में पता चला शांति भंग की धारा में चालान हुआ था। बाराबंकी रेलवे के स्टेशन मास्टर एके रायजादा ने बताया कि मुझे घटना को कोई जानकारी नही है।

आखिर क्यों हो रहीं हैं पथराव की इतनी घटनाएं?

17 जुलाई को भी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया था। तीन जुलाई को न्यू वाशिंग पिट से प्लेटफार्म नंबर दो पर आ रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया था। इसके बाद तीन अगस्त को गोरखपुर के जंक्शन के वाशिंग यार्ड में खड़ी वंदे भारत का शीशा टूट गया था। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर वंदे भारत पर इतनी पथराव की घटनाएं क्‍यों हो रही हैं।

Related Articles