Home » डेहरी के सुरजीत सिंह बने सहायक अभियोजन पदाधिकारी

डेहरी के सुरजीत सिंह बने सहायक अभियोजन पदाधिकारी

by Rakesh Pandey
Surjit Singh
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

डेहरी: डेहरी के इंद्रपुरी पटनवां कला के सुरजीत सिंह का चयन बीपीएससी की ओर से आयोजित सहायक अभियोजन पदाधिकारी (एपीओ) के रूप में हुआ है. इनकी सफलता से आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है. वर्तमान में सुरजीत इलाहाबाद में ज्यूडिशियली सेवा की तैयारी कर रहे हैं. इन्होंने प्लस टू की पढ़ाई मॉडल स्कूल डालमियानगर से की है, जबकि स्नातक इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के पीजीडीएवी कॉलेज से की है. इनके पिता का नाम अजय सिंह है, जो रेलवे के ठेकेदार हैं, जबकि मां हाउस वाइफ हैं.

सुरजीत शुरुआती दिनों से ही पढ़ने में काफी होनहार थे. सुरजीत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई, शिक्षकों और दोस्तों को दिया है. सुरजीत की सफलता पर आसपास के लोग उनके घर पहुंचकर उन्हें बधाई दे रहे हैं. लोगों ने कहा कि सुरजीत ने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

Related Articles