खेल डेस्क, दिल्ली : भारत में इसी साल वनडे T20 World Cup वर्ल्ड कप खेला जाना है। इस वर्ल्ड कप का शेड्यूल फाइनल हो गया था लेकिन खबरे हैं कि इसमें कुछ बदलाव हो सकता है। इस बीच अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तारीखें सामने आ गई हैं। टी20 वर्ल्ड कप अगले साल 4 जून से 30 जून के बीच खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज और अमेरिका में मेजबानी को क्यों मिली वर्ल्ड कप की मेजबानी
अगले साल टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है, जिसकी मेजबानी संयुक्त रूप से वेस्टइंडीज और अमेरिका को मिली है। ये पहली बार होगा, जब अमेरिका किसी बड़े इंटरनेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। दोनों देशों की ओर से इसके लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। दोनों देशों में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह मेजबानी दी गई है।
टूर्नामेंट के लिए 15 टीमों ने किया क्वालीफाई
2024 टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट के लिए कुल 15 टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं। अब सिर्फ पांच स्पॉट बाकी हैं। आयरलैंड, स्कॉटलैंड और पपुआ न्यू गिनी ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं मेजबान वेस्टइंडीज और अमेरिका की सीधे एंट्री हुई है। इनके अलावा भारत, इंग्लैंड, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड ने इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
नए फॉर्मेट में खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप
साल 2021 और 2022 टी20 वर्ल्ड कप में पहले दौर के बाद सुपर 12 स्टेज के तहत टूर्नामेंट को आयोजित किया गया था। लेकिन अगले टूर्नामेंट में 2 के बजाए 4 ग्रुप में टीमें बांटी जाएंगी और वहां से क्वालीफाई करने के लिए हर ग्रुप की टॉप-2 टीमों को सुपर-8 में जगह दी जाएगी।
सुपर-8 में फिर से दो ग्रुप बनाए जाएंगे, जिसमें 4-4 टीमों को रखा जाएगा और दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीम के बीच फाइनल खेला जाएगा।
हालांकि, अमेरिका की क्रिकेट टीम भी इस वर्ल्ड कप में खेलेगी। इस टीम ने मेजबान होने के नाते क्वालिफाई किया है। आईसीसी का अमेरिका को मेजबान बनाने का फैसला क्रिकेट को नए देशों में आगे ले जाने के लिहाज से लिया गया है।

