
Palamu : कमलपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक सह नवगढ़ निवासी राकेश चौधरी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक पर गांव के ही एक शादी समारोह में फायरिंग कर एक बाराती को घायल करने का आरोप है।
थाना प्रभारी उतम कुमार राय ने बताया कि 10 मार्च को नवगढ़ गांव में हुई शादी समारोह में जयमाला स्टेज को लेकर बराती और सराती पक्ष के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान दूल्हे के दोस्त कमल चौधरी (20) को पैर में गोली लग गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बारातियों ने घायल युवक को एमएमसीएच, मेदिनीनगर में इलाज कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य आरोपी राकेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यहां बता दें कि नवगढ निवासी सुनील चौधरी की बेटी खुशबू कुमारी की बारात गढ़वा के लगमा से आई थी। द्वारपूजा के बाद जयमाल हो रहा था। इसी दौरान स्टेज पर विवाद हो गया। स्टेज पर दूल्हे के दोस्त भी चढ़ना चाह रहे थे। दुल्हन के चचेरे भाई और पारा शिक्षक ने देसी कट्टा लेकर स्टेज पर चढ़कर दूल्हे के एक दोस्त को थप्पड़ जड़ दिया।
पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया। आरोपियों ने वीडियो हटाने के लिए दबाव बनाना शुरू किया, जिससे बराती और सराती पक्ष में विवाद और बढ़ गया। विवाद के दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट के बाद फायरिंग की घटना हुई।
Read Also: Palamu News : एक ही परिवार के 11 सदस्यों ने बेच दिया 1420 क्विंटल धान

