Home » रजनीकांत की फिल्म ‘लाल सलाम’ का टीजर रिलीज, क्रिकेटर कपिल देव का भी फिल्म में कैमियो

रजनीकांत की फिल्म ‘लाल सलाम’ का टीजर रिलीज, क्रिकेटर कपिल देव का भी फिल्म में कैमियो

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एंटरटेनमेंट डेस्क : रजनीकांत की नई फिल्म “लाल सलाम” का टीजर रिलीज हो गया है। यह क्रिकेट और धर्म से जुड़ी अनोखी कहानी को लेकर चर्चा में है। दक्षिण के महानायक रजनीकांत अपने फैंस को एक नई फिल्म के साथ एक बार फिर से मनोरंजन का तड़का देने आ रहे हैं। फिल्म का नाम “लाल सलाम” है और इसका निर्देशन रजनीकांत की बेटी, ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया है। फिल्म की खास बात यह है कि इसकी पटकथा क्रिकेट, धर्म, और रिलीजन पर आधारित है। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है। इस टीजर से फिल्म की अनोखी स्टोरी साफ दिख रही है। स्टीकर को देखने से साफ पता चल रहा है कि सुपरस्टार धर्म की वजह से बटे हुए लोगों को जोड़ने का काम करते नजर आ सकते हैं।

रजनीकांत का नया अभिनय परिदृश्य

दक्षिण के महानायक रजनीकांत की आने वाली फिल्म “लाल सलाम” विशेष है।फिल्म में दो दोस्त की कहानी दिखाई गई है, जो विष्णु विशाल और विक्रांत द्वारा प्ले किए गए हैं। दोनों ही क्रिकेट खेलते हैं और पहले अच्छे दोस्त रहते हैं, लेकिन बाद में दोनों के बीच दूरियां आ जाती हैं। और इन दूरियों की वजह बनता है उनका धर्म। धर्म की इस लड़ाई को सुलझाने मोईदीन भाई के रोल में रजनीकांत नजर आएंगे। वहीं फिल्म में उनके अलावा विष्णु विशाल, विक्रांत, थम्बी रमैय्या नजर आने वाले हैं। क्रिकेटर जगत के महान खिलाड़ी कपिल देव भी इस फिल्म में एक कैमियो रोल में नजर आएंगे

कपिल देव होंगे कैमियो रोल में

रजनीकांत के साथ इस सिनेमा में क्रिकेट के दिग्गज सुपरस्टार कपिल देव भी कैमियो रोल में नजर आएंगे। “लाल सलाम” में कपिल देव के साथ काम करने पर सुपरस्टार ने विशेष ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कपिल देव की महानता और उनकी भारतीय क्रिकेट में अद्भुत योगदान की सराहना की। उन्होंने उनके साथ काम करने पर अपनी खुशी व्यक्त की। यह भी कहा कि उनके साथ काम करना उनके लिए एक सम्मान की बात है। इससे पहले, वे 1983 विश्व कप पर आधारित मूवी में एक संक्षिप्त किरदार निभाते हुए दिखे थे। उन्होंने बताया कि इस बार वे कपिल देव के साथ काम करने के बारे में बहुत उत्सुक और संतुष्ट हैं। लाल सलाम में कपिल देव की भूमिका बेहद विशेष होने की उम्मीद है।”

फिल्म का टीजर रिलीज

दिवाली के मौके पर यह फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, जो दर्शकों के लिए एक सरप्राइज है। अपने पसंदीदा सुपरस्टार की मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस ने इस ट्रेलर लॉन्च को काफी अच्छा रिस्पांस दिया है।

ऐश्वर्या रजनीकांत की निर्देशित यह अनूठी कहानी

फिल्म की कहानी में विष्णु विशाल और विक्रांत द्वारा निभाई जाती है, जो दो दोस्त होते हैं और क्रिकेट खेलते हैं। फिल्म में रजनीकांत की एक्शन पैक्ड एपीयरेंस दर्शाई जा रही है, जो फिल्म को और भी रोचक बनाएगी।

रहमान ने किया ट्रेलर रिलीज

आपको बता दें कि रजनीकांत की आगामी फिल्म लाल सलाम डी ट्रेलर ए आर रहमान ने लॉन्च किया है। म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान ने फिल्म के टीजर को सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा, “मुझे लाल सलाम का टीजर रिलीज करते हुए बहुत खुशी हो रही है। ये फिल्म एक ऐसी कहानी है जो जीवन के विभिन्न पहलुओं को अन्वेषित करती है। ऐश्वर्या रजनीकांत का निर्देशन और रजनीकांत की गेस्ट अपीयरेंस फिल्म को और भी रोचक बनाती है।”

Related Articles