Home » दिन में 200 सिगरेट पीते थे, मीट और शराब के थे शौकीन… अमिताभ बच्चन ने बताई अपनी सच्चाई

दिन में 200 सिगरेट पीते थे, मीट और शराब के थे शौकीन… अमिताभ बच्चन ने बताई अपनी सच्चाई

अमिताभ एक इंटरव्यू में बताते हैं कि वह एक चेन स्मोकर थे। मांस खाना और शराब पीना उन्हें बेहद पसंद था।

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एक्टर अमिताभ बच्चन को लोग अपना आइडल मानते हैं। इसके पीछे अमिताभ का रुतबा ही नहीं, बल्कि उनकी इंसानियत भी है। लोगों के लिए ‘बिग बी’ हमेशा ऐसे इंसान के रूप में नजर आए हैं, जिनका दिल दरिया है और उनमें कोई ऐब नहीं। लेकिन, एक समय ऐसा भी था, जब अमिताभ खूब स्मोकिंग करते थे। ये जानकर उनके चाहने वालों को झटका जरूर लगेगा, पर घबराएं नहीं, अमिताभ ने इन सभी आदतों को काफी पीछे छोड़ दिया है।

200 सिगरेट का चस्का

अमिताभ एक इंटरव्यू में बताते हैं कि वह एक चेन स्मोकर थे। मांस खाना और शराब पीना उन्हें बेहद पसंद था। यह सब छोड़ने का फैसला उन्होंने खुद अपने मन से लिया। ऐसा नहीं था कि वह बहुत धार्मिक बन गए थे या किसी ने उन्हें मना किया, यह फैसला उन्होंने खुद लिया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी जया बच्चन और उनकी मां तेजी बच्चन दोनों मांस खाती थीं, इसलिए उन्हें भी दिक्कत नहीं थी। हां, पिता शराब मांस आदि इन सब चीजों से दूर थे। यह बस स्वाद का मामला था, जो उन्होंने इन सब चीजों को अपनाया रखा था।

बताई अपनी कहानी

अमिताभ कहते हैं ‘कलकत्ता (कोलकाता) में मैं एक दिन में 200 सिगरेट पीता था – हां, हां, 200, लेकिन फिर मैंने बॉम्बे (मुंबई) आने के बाद इसे छोड़ दिया। मैं शराब भी पीता था – कुछ भी, जो भी हाथ में आता था, पी लेते थे लेकिन कुछ साल पहले मैंने फैसला लिया कि मुझे वास्तव में इसकी ज़रूरत नहीं है, हां थोड़ी परेशानी होती है, जब मैं विदेश में शूटिंग करता हूं, वहां शाकाहारी भोजन मिलना मुश्किल हो जाता है’।

उसी इंटरव्यू में अमिताभ ने अहिंसक व्यक्ति होने की बात भी कही, लेकिन ये बस जवानी की बात थी। वे कहते है ‘मुझे नहीं लगता कि मैं एक हिंसक व्यक्ति हूं। न ही मैं अक्सर अपना आपा खो देता हूं। बेशक मैं अपने कॉलेज के दिनों में कुछ झगड़ों में शामिल हुआ था, लेकिन बस इतना ही। स्क्रीन पर हिंसा बहुत अवास्तविक है। यह शानदार होना चाहिए और लोग इसे उसी रूप में स्वीकार करते हैं’।

खैर मामला जो भी हो वह पहले की बात थी, लेकिन फिलहाल अमिताभ बच्चन एक जेंटलमैन है यह हम सब जानते हैं, और भारत में मौजूद हर एक व्यक्ति उनकी पर्सनैलिटी, काम और जीवनशैली से काफी इंप्रेस रहता है… ऐसे ही नहीं वह अमिताभ बच्चन कहलाते हैं।

Read Also- करोड़ों की फीस के साथ Bigg Boss 18 में सबसे बोल्ड एक्ट्रेस की एंट्री, कंफर्म लिस्ट में 4 चौंकाने वाले नाम  !

Related Articles