सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का आगाज जल्द होने वाला है. इस बार बिग बॉस की लिस्ट में टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री नागिन फेम निया शर्मा का भी नाम शामिल है. बता दे की निया शर्मा को बीते कई सालों से इस शो का प्रस्ताव मिल रहा था. वह लगातार इस शो को करने से इनकार कर रही थीं. इस बार बिग बॉस के लिए उन्होंने हामी भर दी है. लेकिन इसके पीछे की वजह मोटी फीस बताई जा रही है.
जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निया शर्मा ने बिग बॉस के लिए लाखों की फीस मांगी है. वहीं दूसरी तरफ यह भी खबर सामने आई है कि निया शर्मा बिग बॉस 18 के इस सीजन में केवल कुछ दिनों के लिए दिखाई दे सकती हैं. बिग बॉस की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार निया शर्मा 30 दिनों के लिए इस घर में नजर आ सकती हैं. ज्ञात हो कि बिग बॉस 18 की शुरुआत 6 अक्टूबर से होने जा रही है.
माना जा रहा है कि निया शर्मा के हर एपिसोड की फीस 6 लाख के करीब तय की गई है. जान लें कि बिग बॉस 18 के इस बार कंटेस्टेंट की लिस्ट में सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेस में सबसे बड़ा नाम निया शर्मा का ही है. दूसरी तरफ निया शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर यह कहा है कि वह बिग बॉस से जुड़ी किसी भी खबर को लेकर कोई भी इंटरव्यू नहीं देना चाहती हैं.
गौरतलब है कि निया शर्मा के साथ उर्मिला मातोंडकर का भी नाम बिग बॉस 18 के सबसे अधिक फीस लिए जाने वाले कंटेस्टेंट में शामिल है. इसके अलावा लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस एलिस कौशिक, शोएब इब्राहिम का भी नाम इस बार के सीजन के लिए कंफर्म माना जा रहा है। द खबरी की रिपोर्ट अनुसार तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह भी इस बार कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल हैं.

