Home » नहाती हुई महिला का वीडियो बना रहा था JNU का सफाई कर्मचारी, लोगों ने कर दी पिटाई…

नहाती हुई महिला का वीडियो बना रहा था JNU का सफाई कर्मचारी, लोगों ने कर दी पिटाई…

by Neha Verma
West Singhbhum Rape Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: जेएनयू से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर सफाई कर्मचारी महिला का नहाते समय वीडियो बनाने हुए अश्लील हरकत करने लगा। मिली जानकारी अनुसार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक सफाई कर्मी द्वारा यूनिवर्सिटी के ही प्रोफेसर की पत्नी की नहाते हुए वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। हालांकि यह पूरा मामला और भी गंभीर होता इससे पहले ही पर महिला ने उसे वीडियो बनाते देख लिया और स्थानीय सिक्योरिटी की मदद से उसके दबोच लिया।

यह घटना यूनिवर्सिटी के ओल्ड ट्रांजिट हाउस के बाथरूम में घटी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी 26 वर्षीय राजीव को गिरफ्तार कर लिया है। साउथ वेस्ट डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि पीड़िता अपने प्रोफेसर पति के साथ जेएनयू के ओल्ड ट्रांजिट हाउस में रहती है। ज्ञात हो कि आरोपी भी उसी एरिया में सफाई कर्मचारी के रूप में तैनात है। महिला की शिकायत के अनुसार 30 सितंबर की सुबह पीड़िता बाथरूम में नहाने गई थी। इसी दौरान आरोपी सफाईकर्मी ने मौके का फायदा देखकर नहाते हुए उनका मोबाइल से वीडियो बनाने लगा।

 साथ ही वीडियो बनाते हुए वह अश्लील हरकत भी कर रहा था। महिला ने उसे देख लिया और आवाज लगाते हुए आस-पास के लोगों और सिक्योरिटी को बुला लिया। लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया और उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। साथ ही पीसीआर कॉल कर इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पीसीआर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। जांच में आरोपी के मोबाइल से वीडियो मिला, जिसे मौके पर ही डिलीट कर दिया गया। विदित हो कि महिला की शिकायत पर दिल्ली के वसंत कुंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles