Home » Jamshedpur Education News: टेल्को के विद्या भारती चिन्मय विद्यालय के छात्र मुकुल महतो ने JEE मेन में 99.96 प्रतिशत अंक लाकर बढ़ाया शहर का मान

Jamshedpur Education News: टेल्को के विद्या भारती चिन्मय विद्यालय के छात्र मुकुल महतो ने JEE मेन में 99.96 प्रतिशत अंक लाकर बढ़ाया शहर का मान

मुकुल के पिता हिमांशु शेखर महतो और माता रीता सिन्हा दोनों सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने बेटे की सफलता पर गर्व जताया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : टेल्को विद्या भारती चिन्मय विद्यालय के छात्र मुकुल महतो ने जेईई मेन में 99.96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है। मुकुल की इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। मुकुल के पिता हिमांशु शेखर महतो और माता रीता सिन्हा दोनों सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने बेटे की सफलता पर गर्व जताया है।

पेंटिंग में है मुकुल की विशेष दिलचस्पी

मुकुल को पढ़ाई के साथ-साथ पेंटिंग में भी विशेष रुचि है और उन्होंने अपनी मेहनत व लगन से यह मुकाम हासिल किया है। विद्यालय की प्राचार्या मीना विल्कु ने बताया कि मुकुल स्कूल के होनहार और अनुशासित छात्रों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि मुकुल की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है। मुकुल ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन और समय-समय पर रिवीजन को दिया है। छात्रों को समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हुए मुकुल ने कहा कि दिन में 6 से 7 घंटे की पढ़ाई जेईई मेन के लिए काफी है।

Related Articles

Leave a Comment