स्पेशल डेस्क, नई दिल्ली : जुलाई का महीना बेहद खास है। इस महीने में अलग-अलग दिवस पड़ते है। इस माह शुक्रवार 7 जुलाई को भी एक बेहद दुलर्भ संयोग बन रहा है। शुक्रवार की तारीख 7 है, महीना 7 है और 2023 का कुल जोड़ भी सात ही है।
2 प्लस 0 प्लस 2 प्लस 3 यानी टोटल सात। अंक गणना करने वाले विशेषज्ञों की माने तो यह तिथि बेहद महत्वपूर्ण है। इस दिन सुबह सात बजकर सात मिनट और सात सेकेंड पर गणना के सारे अंक सात हो जायेंगे। इस घड़ी में जन्म लेने वाले नवजात का भाग्य विशेष होगा।
वर्ष 2023 के जुलाई माह में कई राष्ट्रीय और वैश्विक महत्व के दिवस पड़ने वाले हैं। इसके अलावा इस महीने कई अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाएं भी आयोजित होने वाली हैं। कई परिणाम जारी होने वाले हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दृष्टकोण से भी इस यह जानना बेहद जरूरी है कि इस महीने कौन-कौन से दिवस विशेष मनाये जाते हैं।
अधिकतर परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान के अंतर्गत अलग-अलग दिवस के बारे में प्रश्न पूछे जाते रहे हैं। लिहाजा छात्र-छात्राओं को इन तिथियों व इससे जुड़ी जानकारियों से अवगत होना बहुत ही जरूरी है। यह आपके नॉलेज को तो बढ़ाता ही है, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलापने में भी मददगार साबित हो सकता है।
READ ALSO : विश्व कप-2023 को लेकर सुनील गावस्कर का बड़ा दावा, कहा-इस तरह भारत को मिलेगा फायदा
इस महीने कौन-कौन से दिवस विशेष रहेंगे
1 जुलाई डॉक्टर्स डे, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स डे, GST डे
2 जुलाई विश्व खेल पत्रकार दिवस, विश्व यूएफओ दिवस
जुलाई 3 अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस
जुलाई 4 स्वतंत्रता दिवस (यूएसए)
6 जुलाई विश्व जुनोसिस दिवस
जुलाई 7 वैश्विक क्षमा दिवस, विश्व चॉकलेट दिवस, विश्व किस्वहिली दिवस
10 जुलाई राष्ट्रीय मछली किसान दिवस
11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस
12 जुलाई अंतर्राष्ट्रीय मलाला दिवस, विश्व पेपर बैग दिवस
15 जुलाई विश्व युवा कौशल दिवस, राष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी दिवस
18 जुलाई नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस
20 जुलाई विश्व शतरंज दिवस, अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस
22 जुलाई विश्व मस्तिष्क दिवस, विश्व नाजुक X जागरूकता दिवस
23 जुलाई राष्ट्रीय प्रसारण दिवस
24 जुलाई आयकर दिवस
25 जुलाई विश्व डूबने की रोकथाम दिवस
26 जुलाई कारगिल विजय दिवस, मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
28 जुलाई विश्व हेपेटाइटिस दिवस, विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस
29 जुलाई विश्व बाघ दिवस
30 जुलाई अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस, तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस
31 जुलाई विश्व रेंजर दिवस

