जमशेदपुर : भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जन्म दिन आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में उनका होम ग्राउंड कैसे छूट सकता है। जमशेदपुर का कीनन स्टेडियम धोनी का होम ग्राउंड रहा है। यहां पर उन्होंने क्रिकेट सीखकर विश्वभर में अपनी पहचान बनाई। ऐसे में यहां विशेष तरह से उनका जन्म दिन मनाया जा रहा है।

कीनन स्टेडियम के सामने केक काटकर एक एलबम गीत भी यूट्यूब के अजीत अमन एंटरटेनमेंट चैनल पर लॉच किया गया। इस एलबम का नाम ‘ए बाबा धोनी के वर्ल्ड कप खेलाई’ है। इस गीत को विशेषकर सावन से जोड़ कर गाया गया है। इस गीत में भक्त भगवान शंकर से धोनी को वर्ल्ड कप 2023 में इंडिया टीम में वापसी के लिए अनुरोध करता है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के जाने-माने फिल्म मेकर उदय साहू व उनकी पत्नी हेमा साहू व रांची से आए अयोध्या उरांव व उनके परिवारों ने मिलकर किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने बताया कि धोनी के जन्मदिन को विशेष बनाने को लेकर बीते 20 दिनों से तैयारी चल रही थी।
लिंक: https://www.youtube.com/watch?v=vijwt-SfQMQ&feature=youtu.be
उनके जन्मदिन पर शहर में पहली बार एक गीत तैयार किया गया है, जिसमें एक भक्त शंकर भगवान से गुहार लगा रहा है कि ‘ए बाबा धोनी के वर्ल्ड कप खेलाई’। अभी उनका उम्र रिटायर्ड होने का नहीं है। उनमें क्रिकेट खेलने की पूरी क्षमता है। पूरा देश धोनी को खेलते देखना चाहता है। वहीं, देशभर में भी धोनी को विश्व कप खेलने की मांग हो रही है। इस अवसर पर गायक अजीत अमन, महेंद्र कुमार, मनोज पांडे, मनोज श्रीवास्तव, बबलू दूबे, पल्लवी कौर,आलोक कुमार, देव सहित अन्य उपस्थित थे।
READ ALSO : JHARKHAND : पत्नी साक्षी के सामने धोनी को एयर होस्टेस ने कर दी ऑफर, फिर क्या हुआ, जानिए
एलबम गीत में काम करने वाले कलाकार
निर्माता : अवनीश श्रीवास्तव
गायक : अजीत अमन
निर्देशक : उदय साहू, मनोज पांडे
गीत : राहुल पांडे
संगीत : युवराज अनुभव
स्टोरी : अमित तिवारी
वीडियो एडिट: सूर्या साहू
सहयोग : आलोक राज सिंह, अमिता तिवारी,उड़ान स्टडी सेंटर,
कलाकार : अजीत अमन,

