धनबाद : देश के प्रतिष्ठित माइनिंग इंजीनियर संस्थानों में से एक आइआइटी आइएसएम सुबह एक ह्रदय विदारक घटना घटी। परिसर के स्विमिंग पूल में मंगलवार की सुबह एक प्रोफेसर की डूबने से मौत हो गई। ओडिशा निवासी प्रो यशवंत अपने कुछ मित्रों के साथ आइआइटी आइएसएम परिसर के स्विमिंग पूल में नहा रहे थे। इसी दौरान पैर फिसल गया और पानी में डूबने लगे। सहयोगियों ने उन्हें आनन-फानन में बाहर निकाला और स्टूडेंट हेल्थ सेंटर ले गए। यहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आइआइटी आइएसएम के कई वरीय अधिकारी अस्पताल पहुंचे। जहां आगे की कार्रवाई करने की प्रक्रिया चल रही है। परिवार को सूचना दे दी गई है। प्रोफेसर यशवंत ने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रखी थी।


