Home » Chakradharpur crime news : दुकान का छप्पर तोड़कर अज्ञात चोरों ने 20 हजार रुपए की उड़ाई सामग्री, जांच में जुटी पुलिस

Chakradharpur crime news : दुकान का छप्पर तोड़कर अज्ञात चोरों ने 20 हजार रुपए की उड़ाई सामग्री, जांच में जुटी पुलिस

by Rajeshwar Pandey
chakradharpur crime news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के इतवारी बाजार में एक गल्ला दुकान के छप्पर को तोड़कर अज्ञात चोरों ने 20 हजार रुपए की सामग्री उड़ा ले गया। घटना की जानकारी तब हुई जब बुधवार की सुबह दुकान मालिक अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा कि दुकान में रखा सामान बिखरा हुआ है और दुकान का छप्पर भी टूटा है।

वर्षों से चला रहे हैं इतवारी बाजार में गल्ला दुकान

जानकारी के मुताबिक रामप्रवेश सिंह इतवारी बाजार में वर्षों से गल्ला की दुकान चला रहे हैं। मंगलवार की शाम दुकान को बंद करके रामप्रवेश सिंह घर चले गए। बुधवार की सुबह दुकान खोलने पर देखा कि दुकान के अंदर रखे सभी सामान बिखरे पड़े है। दुकानदार रामप्रवेश सिंह को दुकान देखने पर लग गया कि दुकान में हुई है।

पुलिस को दी गई सूचना, जांच में जुटी पुलिस

दुकानदार राम प्रवेश सिंह ने चक्रधरपुर थाना को सूचित किया। सूचना मिलते ही चक्रधरपुर थाना के पुलिस और जांच पड़ताल करते हुए आगे के कार्रवाई जुड़ गई। दुकानदार राम प्रवेश सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों ने दुकान के छप्पर को तोड़कर 20 हजार रुपए की सामग्री चोरी कर फरार हो गए हैं।

दुकानदारों में चोरी का खौफ

बताया जाता है कि रेलवे क्षेत्र के इतवारी बाजार के दुकानों में आए दिन चोरी की घटना होती रहती है। चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में खौफ का माहौल देखने को मिलता है। घटना के बाद बाजार के दुकानदारों ने कहा कि चोरी की घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन गश्ती बढ़ाएं।

Related Articles