Home » शशि थरूर के गले में लटका यह डिवाइस है बेहद इंट्रेस्टिंग, आइए जानते हैं इसके बारे में

शशि थरूर के गले में लटका यह डिवाइस है बेहद इंट्रेस्टिंग, आइए जानते हैं इसके बारे में

एयर टेमर प्यूरिफायर पहनने वाले के 3 मीटर के दायरे में एक इनविजिबल बबल बना देता है। वायरस से लेकर एटॉमिक कणों को भी यह प्यूरिफायर दूर रखने में सक्षम है।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क : कांग्रेस नेता और तिरूवनंतपुरम से लोकसभा सांसद शशि थरूर हर वक्त अपने गले में कुछ लटकाए हुए नजर आते हैं। वैसे तो वो हर वक्त चर्चा के केंद्र में होते हैं, कभी अपनी बेहतरीन इंग्लिश के लिए, तो कभी अपने बयानों को लेकर। लेकिन चौतरफा चल रहे एय़र पॉल्यूशन के बीच उनके बारे में चर्चा का कारण बना है, उनके गले में मोबाइल जैसा लटका एक डिवाइस।

आइए जानते हैं क्या है यह डिवाइस

इन दिनों थरूर कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के कारण खासी चर्चा में हैं। उनके सोशल मीडिया पर जाकर अगर आप उनकी तस्वीरों को देखेंगे, तो उनकी हर तस्वीर में वो गले में यह गैजेट पहने दिखेंगे। यह गैजेट कुछ और नहीं बल्कि एयर प्यूरिफायर है। इस प्यूरिफायर का नाम है, Air Tamer Purifier. हालांकि इसको पहनने में थोड़ी मुश्किल होती है।

3 मीटर तक की हवा को करेगा साफ

इस डिवाइस का काम है आपके आसपास की हवा को साफ करना। जैसे यदि आप कहीं घूमने-फिरने जाते हैं या किसी ऐसी जगह जाते हैं, जहां वायु प्रदूषण है, तो यह डिवाइस काम आता है। आप किसी ऐसी जगह पर हैं, जहां लोग स्मोकिंग कर रहे हैं, तब भी यह डिवाइस आपके आसपास की हवा को क्लीन कर देगा। यह डिवाइस आपके 3 मीटर के दायरे की हवा को प्यूरीफाई कर सकता है।

क्या है इस प्यूरिफायर की फंक्शनिंग और प्राइस

यह प्यूरिफायर आम प्यूरिफायर से थोड़ा अलग है। आम प्यूरिफायर आपके आसपास की हवा को साफ करता है, तो वहीं एयर टेमर प्यूरिफायर पहनने वाले के 3 मीटर के दायरे में एक इनविजिबल बबल बना देता है। वायरस से लेकर एटॉमिक कणों को भी यह प्यूरिफायर दूर रखने में सक्षम है। इसे चार्ज करने के लिए एक यूएसबी पोर्ट है और ऑन करने के लिए एक बटन भी दिया गया है।

बैटरी इतना दमदार है कि 150 घंटे का बैकअप देती है यानी यदि एक बार चार्ज करते हैं, तो हफ्ते भर आराम से चल सकता है। इसके ऊपर की ओर एक ब्रश है, जिससे निगेटिव आयन कण निकलते हैं, जिसका काम साफ हवा का घेरा बनाना है।

अब इसे पहनना मुश्किल होता है, क्योंकि यह थोड़ा वजनदार है। थोड़ी देर पहनने के बाद गले में भार महसूस होने लगता है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है।

Related Articles