Home » चाईबासा नक्सली हमले में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद

चाईबासा नक्सली हमले में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद

by Rakesh Pandey
चाईबासा नक्सली हमले में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा नक्सली हमले में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद : जहां एक ओर पूरा देश देश कीआजादी का जश्न मनाने की तैयारी में जुटा था वहीं चाईबासा से एक दिल दहलाने देने वाली घटना सामने आई है। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के 2 जवान शहीद हो गए। कहा जा रहा है कि मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ हुई मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी और हवलदार गौतम कुमार शहीद हो गए शहीद अमित तिवारी 2012 बैच के सब इंस्पेक्टर थे और वह पलामू के रहने वाले थे।

चाईबासा नक्सली हमले में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद

सर्च अभियान से लौट रही थी पुलिस की टीम:

चाईबासा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड जगुआर की एक टीम नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान घात लगाकर नक्सलियों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी।

नक्सली हमले में शहीद हुए गौतम कुमार बिहार के आरा जिले के रहने वाले हैं। इनकी नौकरी अनुकंपा के आधार पर हुई थी।चाईबासा नक्सली हमले में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद

 

चाईबासा नक्सली हमले में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद

इस फायरिंग में इंस्पेक्टर अमित तिवारी और हवलदार गौतम को गोली लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। वही नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग गए। नक्सलियों के हाथों शहीद हुए सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी पलामू के रहने वाले हैं 3 दिन पूर्व भी उनके बेटे का जन्म हुआ था।

चाईबासा नक्सली हमले में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद

अपने बेटे को देखने जाने वाले थे अमित तिवारी:

अभियान खत्म कर अमित तिवारी घर लौटने वाले थे ताकि अपने बेटे को देख सकें। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। लेकिन नक्सलियों के द्वारा किए गए कायरता पूर्ण हमले में वह शहीद हो गए अमित तिवारी के परिवार का अधिकांश सदस्य पुलिस विभाग में ही कार्यरत है वही सूचना मिल रही है कि शहीद हुए हवलदार गौतम कुमार को भी अपने पिता के मौत के बाद अनुकंपा पर ही नौकरी मिली थी।

चाईबासा नक्सली हमले में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद

चाईबासा में बढ़ रहा नक्सलियों का हमला:

पश्चिम सिंहभूम नक्सियों का नया गढ़ बनकर उभर रहा है। हाल के दिनों में यहां कई हमनें नक्सलियों की ओर से किए गए हैं। इससे पहले 11 अगस्त 2023 को चाईबासा के इलाके में सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी एक करोड़ के सुरक्षाबलों ने ढूंढ निकाला और उस पर कब्जा कर लिया था में मौजूद सामान वापस लाने के लिए जा रहे थे तभी घात लगाएं माओवादियों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी और सीआरपीएफ के हवलदार सुशांत कुमार कुटिया शहीद हो गए थे।

READ ALSO : जमशेदपुर: बाबूडीह ग्वाला बस्ती में भारी मात्रा में शराब हुआ बरामद

Related Articles