Home » पटना से अयोध्या के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, सर्वे का काम पूरा

पटना से अयोध्या के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, सर्वे का काम पूरा

by Rakesh Pandey
Vande Bharat News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

स्पेशल डेस्क,पटना : अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के साथ ही भक्त भारी संख्या में अयोध्या पहुंच रहे हैं। (Vande Bharat News) भारतीय रेल भी ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी अयोध्या रेलवे स्टेशन को ध्यान में रखते हुए लगातार बढ़ा रही है। रेलवे ने यात्रियों को और राम भक्तों को सौगात देने का प्लान बना लिया है। पटना से लखनऊ की बीच नई वंदे भारत जल्द पटरी पर फर्राटा भरने वाली है।

इस रूट पर अयोध्या भी अहम स्टॉपेज होगा, जहां यह ट्रेन रुकने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें, तो अगले महीने पटना और लखनऊ के बीच नई वंदे भारत का ऐलान किया जाएगा। होली से पहले तक इस रूट पर वंदे भारत शुरू कर दी जाएगी।

बक्सर, आरा में भी हो सकता है ठहराव

पटना से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी हो रही है। इससे बिहार के साथ-साथ यूपी के यात्रियों को लखनऊ के साथ ही अयोध्या जाने की भी बेहतर सुविधा मिलेगी। पटना से लखनऊ जाने वाली यह वंदे भारत आरा, बक्सर, डीडीयू, जौनपुर, आंबेडकर नगर, अयोध्या होते लखनऊ तक जाएगी। यात्री वंदे भारत के जरिए पटना से अयोध्या तक का सफर आठ घंटे में पूरा कर लेंगे।

दो घंटे पहले पहुंचेंगे यात्री (Vande Bharat News)

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के मकसद से रेलवे की ओर से अगले महीने से इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। इसी महीने इस ट्रेन की दो रैक पटना पहुंचेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि होली के पहले तक इस रूट पर वंदे भारत का परिचालन भी शुरू कर दिया जाएगा।

वंदे भारत से अयोध्या तक का सफर 10 की जगह 08 घंटे में पूरी होगी। फिलहाल, एक्सप्रेस ट्रेन पटना जंक्शन, आरा, डीडीयू, वाराणसी होते अयोध्या से लखनऊ स्टेशन तक की 508 किमी की दूरी यात्री 10 घंटे में पूरी करती हैं।

वर्तमान में हैं तीन ट्रेन

वर्तमान में, यात्री पटना से अयोध्या तक यात्रा करने के लिए तीन ट्रेनों का उपयोग करते हैं। ट्रेन संख्या 13483 फरक्का एक्सप्रेस सुबह 4:55 बजे पटना से रवाना होती है और दोपहर 3:06 बजे अयोध्या पहुंचती है। यह सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को चलती है। दूसरी ट्रेन, नंबर 13237, पटना-कोटा एक्सप्रेस, सुबह 11:45 बजे पटना से निकलती है और शाम 7:42 बजे अयोध्या पहुंचती है।

यह मंगलवार, शनिवार और रविवार को संचालित होता है। तीसरी ट्रेन नंबर 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस शाम 4.30 बजे पाटलिपुत्र से रवाना होती है और रात 11.50 बजे गोंडा पहुंचती है। यहां से अयोध्या की दूरी मात्र 46 किमी है। यहां से आप बस, ऑटो या कैब से अयोध्या पहुंच सकते हैं।

READ ALSO: जानिए क्या है CNAP? जिससे फर्जी कॉल से मिलेगा छुटकारा..

Related Articles