Home » झारखंड-बिहार में 2 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी, इन राज्यों में भी होगी वर्षा

झारखंड-बिहार में 2 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी, इन राज्यों में भी होगी वर्षा

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मानसून अब अंतिम पड़ाव पर है। ऐसे में देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने उन राज्यों को सतर्क किया है। मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसमें झारखंड व बिहार भी शामिल हैं। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह ओडिशा और गंगीय पश्चिम में 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में छाए हुए हैं बादल

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में बादल छाए हुए हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, शाम तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत में आज भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत में आज भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसे लेकर चेतावनी भी जारी की गई है। खासकर तामिलनाडु के घाट क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। इसके अलावा 29 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच केरल और आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र के कुछ जिलों में भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

इन राज्यों में भी होगी भारी बारिश

इसके अलावा मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में भी भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। 29 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में आंधी, बारिश व वज्रपात होने की संभावना है।

आज झारखंड के इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में 29 सितंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। वहीं, 30 सितंबर को भी बारिश होगी, जबकि एक व दो अक्टूबर को राज्य में लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। वहीं, 3 व 4 अक्टूबर को भी कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकी है।

झारखंड में अभी तक औसत से कम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में अभी भी औसत से कम बारिश हुई है। यहां अभी तक कुल 732.9 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। जबकि अभी तक 1013.3 एमएम वर्षा होनी चाहिए। राज्य के कई जिलों में काफी कम वर्षा हुई है। इस कारण से वहां सुखाड़ घोषित करने की मांग की जा रही है, ताकि किसानों को ज्यादा नुकसान का सामना नहीं करना पड़े। हालांकि, इसे लेकर राज्य सरकार भी गंभीर दिख रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कोई निर्णय सरकार ले सकती है। चूंकि, इसे लेकर विधायक सरकार के समक्ष लगातार अपनी बातों को रख रहे हैं।

READ ALSO : एलोवेरा आपके स्किन के लिए कितना है फायदेमंद? जानिए उपयोग करने का सही तरीका

झारखंड के किस जिले में कितनी हुई बारिश

जिला : वास्तविक वर्षापात (मिलिमीटर) : सामान्य वर्षापात (मिलिमीटर)
बोकारो : 746.7 : 899.9
चतरा : 442.6 : 939.8
देवघर : 727.6 : 983.8
धनबाद : 736.8 : 1069.1
दुमका : 800.2 : 1051.3
पूर्वी सिंहभूम : 869.1 : 1087.3
गढ़वा : 611.3 : 906.3
गिरीडीह : 651.9 : 961.8
गोड्डा : 956.2 : 906.4
गुमला : 569.1 : 1048.3
हजारीबाग : 603.8 : 1043.0
जामताड़ा : 651.7 : 1058.1
खूंटी : 842.7 : 1101.9
कोडरमा : 559.7 : 882.7
लातेहार : 676.8 : 1012.9
लोहरदगा : 660.1 : 975.5
पाकुर : 701.1 : 1202.3
पलामू : 561.4 : 843.8
रामगढ़ : 673.9 : 1015.1
रांची : 753.0 : 1021.5
साहिबगंज : 1244.1 : 1181.7
सरायकेला : 821.2 : 1001.3
सिमडेगा : 1208.3 : 1285.2
पश्चिमी सिंहभूम : 812.0 : 993.3

कुल : 732.9 : 1013.3

Related Articles