Home » फुटबॉल मैच देखना पड़ा भारी, पुलिस की गिरफ्त में आया 5 लाख का इनामी नक्सली

फुटबॉल मैच देखना पड़ा भारी, पुलिस की गिरफ्त में आया 5 लाख का इनामी नक्सली

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार : लातेहार जिले की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) के सब जोनल कमांडर शिवराज सिंह को गिरफ्तार किया है। शिवराज पर पांच लाख रुपये का इनाम था और उसके खिलाफ लातेहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 13 मामले दर्ज है

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शिवराज सिंह अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में सक्रिय है और किसी बड़े अपराध की योजना बना रहा है। इस सूचना के आधार पर, एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने ग्राम दुबियाही में शिवराज को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह स्थानीय लोगों के साथ फुटबॉल मैच का आनंद ले रहा था। पुलिस को देखकर शिवराज ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। उसके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच चल रही है।

इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस ने स्थानीय निवासियों से भी सहयोग की अपील की है, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल सके।

Read Also- सारंडा के जंगल में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट

Related Articles