Home » पश्चिम बंगाल में 25 हजार शिक्षकों की भर्ती रद्द, वेतन भी करना पड़ेगा वापस

पश्चिम बंगाल में 25 हजार शिक्षकों की भर्ती रद्द, वेतन भी करना पड़ेगा वापस

by The Photon News Desk
WB Teacher Vacancy Cancel
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता/WB Teacher Vacancy Cancel: पश्चिम बंगाल सरकार को लोकसभा चुनाव के बीच बड़ा झटका लगा है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने सरकारी स्कूल में शिक्षक भर्ती को रद्द कर दिया है। वहीं 2016 के बाद नियुक्त 25000 से अधिक शिक्षकों को छह सप्ताह के अंदर वेतन वापस करने को कहा है।

WB Teacher Vacancy Cancel: नियुक्तियों में अनियमितता पाई गई

कलकत्ता हाईकोर्ट ने 2016 एसएससी भर्ती के पूरे पैनल को अमान्य घोषित कर दिया है। समूह सी और डी तक औऱ 9वीं से बारहवीं में जितनी भी नियुक्तियां हुई हैं, उन्हें रद्द किया गया है। सभी में अनियमितता पाई गई थी। एक शिक्षक सोमा दास में अपवाद पाया गया है, जो कैंसर पीड़ित हैं। उनकी नौकरी सुरक्षित रहेगी।

नयी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश

हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को नयी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। बता दें 2016 में 25000 से ज्यादा रिक्त पदों पर नौकरी पाने के लिए 23 लाख अभीयर्थियों ने परीक्षा दी थी। वहीं अपीलकर्ताओं की अपील को हाईकोर्ट की खंडपीठ ने खारीज कर दिया। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कई लोग खुशी से नाचने लगे, वहीं कई लोग नौकरी जाने की डर रोने लगे।

READ ALSO : टेरर फंडिंग को लेकर NIA ने इन 9 जगहों पर ताबड़तोड़ मारी रेड, इस एक्शन के पहले…

Related Articles