Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा प्रखंड के सीटेर गांव निवासी 45 वर्षीय सुंदरी डाडका की अधिक दवा का सेवन करने से तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। सुंदरी डाडका पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं।
सोमवार शाम को उसने घर में रखी दवा गलती से अधिक मात्रा में सेवन कर ली।इससे उनकी हालत बिगड़ गई। हालत गंभीर होते देख परिजन उसे तुरंत गोइलकेरा अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया। रात में सदर अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन रात करीब 1:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम को
घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मंगलवार को पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।’
परिजनों ने बताया कि मृतका बीमार थी और दवा का सेवन कर रही थी। सोमवार शाम को भूलवश उसने दवा की अधिक खुराक ले ली, जिसके बाद उसकी जान नहीं बच सकी।
Read Also: Chaibasa News: ग्रामीणों के इच्छा के अनुरूप ही हो सड़क का निर्माण: जोबा माझी

