नई दिल्ली : दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी सिंह अब दिल्ली की मुख्यमंत्री बन जाएंगी। उन्हें AAP विधायक दल के नेताओं ने सर्वसम्मति से चुना है। इस घोषणा के बाद आतिशी ने अपना पहला बयान दिया है, जिसमें वो कहती हैं कि ‘यह बेहद दुख की घड़ी है’। आतिशी कहती हैं ‘मुझे इस बात का दुख है कि हमारे सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा दे रहे हैं। लेकिन वो उन्हें फिर से सीएम बनवाने के लिए काम करती रहेंगी’।
आतिशी ने अपने बयान में कहा कि ‘दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और वो अऱविंद केजरीवाल हैं’। अपने प्रेस कांफ्रेंस में आतिशी ने कहा कि मैं खुश हूं कि ‘अऱविंद केजरीवाल ने मुझ पर भरोसा किया, लेकिन जितना सुख आज मेरे मन में है, उससे ज्यादा दुख मेरे मन में है’।
‘दुख इस बात का है कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री और मेरे बड़े भाई अऱविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे हैं। आप के सभी विधायकों की तरफ से, दिल्ली की 2 करोड़ जनता की ओर से दिल्ली का एक ही सीएम है और वो अऱविंद केजरीवाल हैं’। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ‘मेरा सभी कार्यकर्ताओं, सभी विधायक साथियों से औऱ दिल्ली की जनता से बस एक ही अनुरोध है कि मुझे बधाई मत दीजिएगा। मुझे माला मत पहनाइएगा’।
गौरतलब है कि 17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का विधायक दल नई सरकार बनाने के लिए एलजी (लेफ्टिनेंट गवर्नर) के समक्ष अपनी दावेदारी पेश करेगी।

