Home » West singhbhum news : रेलवे क्वार्टर निर्माण स्थल से मोबाइल चुराकर भाग रहा युवक पकड़ाया, पुलिस हिरासत में

West singhbhum news : रेलवे क्वार्टर निर्माण स्थल से मोबाइल चुराकर भाग रहा युवक पकड़ाया, पुलिस हिरासत में

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा के भट्टीसाई में बन रहे नए रेलवे क्वार्टर निर्माण स्थल पर शुक्रवार की सुबह मोबाइल चोरी की एक वारदात सामने आई है। हालांकि, स्थानीय लोगों की मुस्तैदी के कारण आरोपी युवक को मौके पर ही खदेड़कर पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सो रहे मजदूर का उड़ाया मोबाइल, लोगों ने घेराबंदी कर पकड़ा

मिली जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य में जुटे मजदूर सुबह सो रहे थे। इसी दौरान एक शातिर ने मौका पाकर उनका मोबाइल पार कर दिया। जैसे ही मजदूरों को चोरी का अहसास हुआ, उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग तुरंत हरकत में आए और भाग रहे आरोपी का पीछा कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी का 19 वर्ष बड़ाजामदा थाना क्षेत्र के टंकीसाई निवासी बीर नायक पुराना शातिर है।

आरोपी, पहले भी काट चुका है जेल की हवा

स्थानीय लोगों के अनुसार बीर नायक इलाके का आदतन अपराधी है और पहले भी मोबाइल झपटमारी व चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। वह क्षेत्र में कम से कम 2 से 4 मोबाइल चोरी और छिनतई की घटनाओं में संलिप्त रहा है। इससे पहले काली मंदिर क्षेत्र में हुई एक अन्य चोरी के मामले में भी वह पकड़ा गया था और उसे जेल की हवा खानी पड़ी थी।

 

 पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस फिलहाल आरोपी से सघन पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Read Also- Maiya Samman Yojana : मंईयां सम्मान योजना में बड़ा बदलाव, 1.18 लाख महिलाओं के कटे नाम, जानिए किन लाभुकों पर हुई कार्रवाई

Related Articles

Leave a Comment