
लखनऊ: एक समय था जब आस्ट्रेलिया टीम को सामने देखकर विपक्षी टीम नर्वस हो जाती थी। लेकिन वनडे वर्ल्ड कप (World Cup) 2023 में ऑस्ट्रेलिया को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। भारत के बाद टीम को साउथ अफ्रीका ने भी हरा दिया। वर्ल्ड कप (World Cup) के इतिहास पर नजर डालें तो यह 31 साल बाद हुआ है जब आस्ट्रेलिया की टीम अपने शुरू के दोनों मैच हार गयी है।
गुरूवार को लखनऊ में खेले गए मैच के दौरान स्टीव स्मिथ और मार्कस स्टोयनिस के आउट दिए जाने पर विवाद खड़ा हुआ। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने फील्डिंग में 6 कैच छोड़े। जो उसके हार की एक मुख्य वजह बनी। हालांकि चोकर्स कहे जाने वाले साउथ अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को मैक के हर क्षेत्र में पीछे छोड़ते हुए यह जीत दर्ज की।
134 रन से हारा आस्ट्रेलिया:
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने 134 रन से मैच जीता, जो वर्ल्ड कप (World Cup) में रनों के अंतर से ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी हार रही। टीम का 40 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा। साल 1983 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 118 रन के अंतर से हराया था।
यही नहीं लगातार दूसरे मैच में आस्ट्रेलिया 200 रनों के आंकड़े को नहीं पार कर पाया और उसी पूरी टीम 177 रन पर सिमट गयी। इससे पर भारत के खिलाफ भी आस्ट्रेलिया की टीम 199 रन पर ऑलआउट हो गयी थी।
अफ्रीका ने बनाए थे 311 रन:
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 311 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 106 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्के की मदद से 109 रन की पारी खेली। वहीं, एडेन मार्करम ने 44 गेंदों में 56 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 40.5 ओवर में 177 रन पर सिमट गई। आस्ट्रेलिया की ओर से मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। वहीं, मिचेल स्टार्क ने 27 रन बनाए। अफ्रीकी गेदबाज कगिसो रबाडा ने तीन विकेट लिए, जबकि केशव महाराज और तबरेज शम्सी को दो-दो विकेट मिले।
स्टिव स्मिथ का विवादित एल्बीडब्ल्यू
आस्ट्रेलिया की इनिंग के दौरान सबसे पहली घटना 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर घटी। कगिसो रबाडा की गेंद स्टीव स्मिथ के पैड पर जाकर लगी। रबाडा समेत दक्षिण अफ्रीका के बाकी खिलाड़ियों ने अपील किया, लेकिन ऑनफील्ड अंपायर जोएल विल्सन ने इसे नकार दिया और नॉटआउट दिया। इसके बाद अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा ने रिव्यू लेने का फैसला लिया।
री-प्ले में दिखा कि स्मिथ ने जैसी स्टांस ली थी, उनका ऑफ स्टंप तक दिख रहा था। इसके बाद गेंद स्मिथ के बाएं पैर पर जाकर टकराई थी। ऐसा लग रहा था कि गेंद तीसरे स्टंप को भी मिस कर जाएगी, लेकिन डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) ने कुछ और ही दिखाया। डीआरएस में गेंद सीधे जाकर तीसरे स्टंप पर लगी। जो री-प्ले दिखाया गया, उसमें कहीं भी स्टीव स्मिथ का ऑफ स्टंप नहीं दिखा और उस रीप्ले में स्मिथ को सारे स्टंप को कवर किए हुए दिखाया गया।
इसे देखकर कमेंटेटर से लेकर खुद ऑनफील्ड अंपायर जोएल विल्सन भी हैरान रह गए। स्मिथ भी यकीन नहीं कर पाए और रिव्यू देखने के बाद कुछ सेकंड क्रीज पर ही खड़े रहे। लाबुशेन का भी रिएक्शन देखने लायक था। अब इस फैसले के बाद डीआरएस को लेकर काफी विवाद हो रहा है।
READ ALSO : World Cup 2023: आज भारत व अफगानिस्तान की टीमें होंगी आमने सामने

