पटना: Bihar Politics – Samrat Chaudhary Turban: सियासत की बिसात पर चलनेवाले शह-मात के खेल में कौन कब कहां और किस बात पर घिर जाए, कहा नहीं जा सकता। कई बार मुंह से निकले बोल खुद के लिए भी असहज स्थिति उत्पन्न कर देते हैं। ऐसा ही कुछ हो रहा है बिहार भाजपा के अध्यक्ष Samrat Chaudhary के साथ। वही सम्राट चौधरी जिनके उप मुख्यमंत्री बनाए जानें की चर्चाएं तेज हो चली हैं। बिहार में राजनीतिक पारा लगातार चढ़ रहा है।

Samrat Chaudhary:ताजा हो रहे कई सवाल
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच सम्राट चौधरी के पगड़ी (Samrat Chaudhary Turban) से जुड़े सवाल ताजा होते नजर आ रहे हैं। दरअसल एनडीए से नीतीश की जुदाई के बाद ललन सिंह ने भाजपा नेताओं को खूब कोसा था और वहीं Samrat Chaudhary ने नीतीश को सीएम की कुर्सी से बेदखल करने तक माथे से पगड़ी न उतारने की सौगंध खा ली थी।
प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालते ही सम्राट ने ली थी प्रतिज्ञा
Samrat Chaudhary ने प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालते ही नीतीश कुमार को सीएम पद की कुर्सी से हटाने के लिए प्रतिज्ञा कर ली। उन्होंने सिर पर पगड़ी धारण की और सौगंध ली कि जब तक नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी से बेदखल नहीं करेंगे, तब तक पगड़ी नहीं उतारेंगे। अब सवाल उठता है कि नीतीश कुमार तो दोबारा भाजपा के साथ आ गए और योजना तय शर्तों के मुताबिक वे सीएम की कुर्सी भी संभालने वाले हैं। ऐसे में सम्राट चौधरी के संकल्प का क्या होगा ?
नीतीश कुमार को दिया था जवाब

बात उन दिनों की है जब बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान नीतीश कुमार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Samrat Chaudhary से उनकी पगड़ी के संबंध में सवाल पूछा था। उन्होंने पूछते हुए कहा कि इसे क्यों पहनते हैं? इस प्रश्न के जवाब में सम्राट चौधरी ने तपाक से कहा कि आपको मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए। उन्होंने कहा था कि आपको मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद पगड़ी उतार दूंगा। यह संकल्प है। इस दौरान सीएम नीतीश हंसते हुए नजर आए थे।
अब क्या होगा प्रतिज्ञा का?
बिहार ने सियासी सरगर्मियों के बीच सम्राट चौधरी के इस भीष्म प्रतिज्ञा का सवाल उठ रहा है। क्या होगा उस प्रतिज्ञा का जो उन्होंने नीतीश कुमार को सीएम पद की कुर्सी से हटाने के लिए लिया था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने विधानसभा के मुहाने पर ये ऐलान किया था।
पगड़ी का जवाब अभी नहीं देंगे सम्राट चौधरी
जारी सियासी घटनाक्रम के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का बयान सामने आया। सम्राट शुक्रवार शाम दिल्ली से पटना लौट रहे थे। पटना लौटते ही उन्होंने नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी के सवाल पर पहला बयान दिया था। इस दौरान वे नीतीश कुमार पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से बचते नजर आए। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि अगर बिहार में एनडीए की सरकार बनती है तो क्या वे अपनी पगड़ी उतार देंगे। इसपर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पगड़ी का जवाब वह अभी नहीं देंगे।
READ ALSO:

