Home » झारखंड के सीएम उत्कृष्ट विद्यालयाें में एडमिशन के लिए नाेटिफिकेशन जारी

झारखंड के सीएम उत्कृष्ट विद्यालयाें में एडमिशन के लिए नाेटिफिकेशन जारी

by The Photon News Desk
CM Excellent Schools
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर/CM Excellent Schools : जिले में सीबीएसई से संबद्ध तीन सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्ट विद्यालय) में सत्र 2024-25 में नामांकन काे लेकर आवेदन फार्म वितरण की प्रक्रिया 19 फरवरी से शुरू हाे जाएगी। इसे लेकर स्कूलाें ने नाेटिफिकेशन जारी कर दिया। हालांकि 19 फरवरी काे बार्ड परीक्षा थी है। ऐसे में स्कूलाें ने अभिभावकाें से अपील की है कि वे 20 फरवरी से फार्म लेने स्कूल आएं।

तय कार्यक्रम के तहत फार्म भरने की प्रक्रिया 3 मार्च तक चलेगी। जबकि प्रवेश परीक्षा 11 मार्च काे आयाेजित की जाएगी। वहीं पहली मेरिट लिस्ट 20 मार्च काे जारी हाेगी। जबकि कक्षाएं 1 अप्रैल से संचालित हाेंगी। हालांकि झारखंड शिक्षा परियाेजना परिषद की ओर से जाे गाइडलाइन जारी की गई थी, उसमें 18 फरवरी से आवेदन शुरू हाेने की बात कही गई थी।

लेकिन बाेर्ड परीक्षा की वजह से पूर्वी सिंहभूम समेत राज्य के अधिकतर जिलाें में आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हाे सकी है। पूर्वी सिंहभूम में कुल तीन सीएम उत्कृष्ट विद्यालय हैं, जिनमें 565 सीट निर्धारित हैं। इन स्कूलाें में सीबीएसई के तहत अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई हाेती है। इन स्कूलाें में इस बार सत्र 1 अप्रैल से शुरू होना है। ऐसे में आवेदन की प्रक्रिया मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

CM Excellent School : परियाेजना कार्यालय का यह है निर्देश

झारखंड शिक्षा परियाेजना की निदेशक किरण कुमारी पासी ने सभी जिलाें काे जारी अादेश में कहा है- स्कूलाें की वर्तमान क्षमता और बच्चों के नामांकन के लिए सीटों की उपलब्धता देखी जा रही है। इस संबंध में डीईअाे संबंधित प्रधानाध्यापक और स्कूल मैनेजर के साथ समीक्षा बैठक करें। वहीं जिन स्कूलाें में पिछले वर्ष दाखिला हुआ था अगर उसमें कुछ छात्राें ने पढ़ाई छाेड़ दिया है ताे उस रिक्त सीट पर भी एडमिशन इस प्रक्रिया के तहत लिया जाएगा।

विद्यालय का नाम / जिस कक्षा में नामांकन किया जाना है:

1. उत्क्रमित प्लस-2 बालिका उच्च विद्यालय, साकची कक्षा-6,7,8 (केवल छात्राओं के लिए)
2. बीपीएम प्लस-2 उच्च विद्यालय, बर्मामाइंस कक्षा-9 व 11वीं (छात्र-छात्रा दोनों के लिए)
3. केजीबीवी जमशेदपुर, सुंदरनगर कक्षा- 6 (केवल छात्राओं के लिए)

READ ALSO : सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में पहले नंबर पर नवीन पटनायक

Related Articles