रांची। Weather Alert: झारखड में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलेगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 28 से दो मार्च तक मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि, इस दौरान बीच-बीच में बादल देखने को मिल सकता है। जबकि 3 व 4 मार्च को जमशेदपुर सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा।

अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री का अंतर देखने को मिल सकता है। मालूम हो कि तीन मार्च को टाटा का स्थापना दिवस है। इस मौके को विशेष बनाने के लिए पूरे शहर को सजाया जा रहा है। ऐसे में वर्षा होने से परेशानी हो सकती है।
Weather Alert– जमशेदपुर में तेज हवा के साथ हुई वर्षा
मंगलवार को जमशेदपुर में तेज आंधी, चमक के साथ वर्षा हुई। आंधी इतनी तेज थी कि जो जहां था वहीं ठहर गया। शाम में ही अंधेरा छा गया। करीब 45 मिनट तक स्थिति यथावत बनी रही। दोपहर तीन बजे तक मौसम सामान्य था। धूप खिली हुई थी। लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त थे। इसके बाद आसमान में बादल आना शुरू हुआ और शाम पांच बजे के बाद पूरा मौसम ही बदल गया।
एक साथ तेज हवा व वर्षा होने से जुबिली पार्क व सर्किट हाउस एरिया में पेड़ की डालियां टूटकर गिर पड़ी, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। जुबिली पार्क में संस्थापक दिवस की तैयारी को लेकर लगाए जा रहे विद्युत सज्जा को भी भारी नुकसान हुआ है।
कदमा में बिजली का पोल गिरा
वहीं, कदमा क्षेत्र में बिजली के पोल टूटकर गिर पड़ा। जबकि परसुडीह स्थित हाट बाजार में कई दुकानों का छज्जा उड़ गया। हालांकि, संयोग अच्छा था कि कोई अनहोनी नहीं हुआ। अन्यथा परसुडीह बाजार में बड़ी घटना घट सकती थी। चूंकि, यहां की कई दुकानें जर्जर हो चुकी है और उसी में दुकानदार दुकान लगाकर बिक्री करते हैं।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दक्षिणी भागों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, समडेगा तथा सरायकेला-खरसावां) में गर्जन और तेज हवाओं का झोंका के साथ जोरदार वर्षा हुई। हवा की गति 40 किलोमीटर के करीब थी। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले छह दिन का तापमान (डिग्री सेल्सियस)
तिथि : न्यूनतम : अधिकतम
28 फरवरी : 17.0 : 31.0
29 फरवरी : 17.0 : 32.0
01 मार्च : 16.0 : 32.0
02 मार्च : 19.0 : 33.0
03 मार्च : 19.0 : 33.0
04 मार्च : 19.0 : 33.0
READ ALSO : जानिए सिनी शेट्टी के बारे में जो मिस वर्ल्ड 2024 में भारत को कर रही है रिप्रेजेंट

