Home » कंगना एयरपोर्ट थप्पड़ विवाद मामले में एक्स ब्वॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन उतरे समर्थन में

कंगना एयरपोर्ट थप्पड़ विवाद मामले में एक्स ब्वॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन उतरे समर्थन में

by Rakesh Pandey
Actress and BJP MP Kangana Ranaut
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई :Actress and BJP MP Kangana Ranaut: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत के साथ हुए थप्पड़ कांड की चर्चा पूरे देश में हो रही है। इस मसले पर लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ लोग कंगना का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ विरोध। कई बॉलीवुड हस्तियां इस मामले में कांगना के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं। इनमें वो लोग भी शामिल हैं, जो अधिकतर मामलों में उनके आलोचक रहे हैं या फिर कंगना के साथ उनका किसी तरह का विवाद रहा है। अनुपम खेर, मीका सिंह, रवीना टंडन और शेखर सुमन सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने इस घटना की निंदा की है।

वहीं, जावेद अख्तर की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि मेरे दिल में कंगना के लिए कोई प्यार नहीं है, लेकिन मैं खुद को उन लोगों की भीड़ में शामिल नहीं कर पा रही हूं जो थप्पड़ मारने का जश्न मना रहे हैं। अगर सुरक्षाकर्मी कानून को अपने हाथ में लेने लगेंगे तो कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा।

Actress and BJP MP Kangana Ranaut: ऋतिक रोशन ने किया कंगना को सपोर्ट

हाल ही में एक पत्रकार ने अपने इंस्टा पर कंगना के साथ हुई इस घटना की निंदा करते हुए एक स्टोरी पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि किसी की राय पर सहमति के लिए हिंसा का रास्ता नहीं चुना जा सकता। कंगना से जुड़े यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर तमाम सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं ऋतिक रोशन ने भी इस पोस्ट पर अपनी सहमति दिखाते हुए पोस्ट को लाइक किया। उनके अलावा आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर ने भी इस पोस्ट पर लाइक कर कंगना के प्रति अपना समर्थन दिखाया है।

यहां बता दें कि बीते गुरुवार को कंगना रनौत चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थीं। इस दौरान एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला जवान ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसका वीडियो भी सामने आया, जो झट से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस हादसे के तुरंत बाद ही एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना रिएक्शन भी साझा किया था और बताया कि ये एक उग्र हमला था और महिला ने उन पर किसान आंदोलन पर टिप्पणी करने की वजह से हमला किया। एक्ट्रेस ने इस पूरे मामले को खालिस्तानी आतंकियों से जोड़ा। इस मामले के बाद से ही वह लगातार चर्चा में हैं। अब तक इस पर कई सेलेब्स भी रिएक्ट कर चुके हैं।

READ Also-BJP MP Kangana Ranaut : कंगना को थप्पड़ मारने वाली कांस्टेबल पर FIR, डीआईजी करेंगे जांच

Related Articles