Home » Asha Kiran Shelter Home : दिल्ली के शेल्टर होम में एक महीने में 14 की मौत, मजिस्ट्रेट करेंगे जांच

Asha Kiran Shelter Home : दिल्ली के शेल्टर होम में एक महीने में 14 की मौत, मजिस्ट्रेट करेंगे जांच

by Rakesh Pandey
Asha Kiran Shelter Home
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: Asha Kiran Shelter Home : आशा किरण नामक दिल्ली के एक शेल्टर होम (आश्रय गृह) में एक महीने के अंदर 14 लोगों की मौत का गंभीर मामला सामने आया है। यह शेल्टर होम दिल्ली सरकार द्वारा संचालित किया जाता है। मामले के संबंध में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

Asha Kiran Shelter Home: अब तक हुई इतनी मौतें

यह आश्रय गृह दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में स्थित है। जुलाई माह में आकस्मिक रूप से शेल्टर होम में 14 लोगों की मौत का खुलासा होने से हड़कंप मच गया है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार 2024 के फरवरी माह से अब तक कुल 25 मौतें इस शेल्टर होम में हुई हैं। जुलाई महीने में ही 14 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में 8 महिला और 6 पुरुष शामिल है।

Asha Kiran Shelter Home: क्या कहा महिला आयोग ने

आश्रय गृह में एक महीने के अंदर 14 लोगों की मौत के मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि इस शेल्टर होम में केवल 250 लोगों के रहने की जगह है और उसकी जगह 450 लोगों को बिना भोजन, पानी और इलाज की सुविधा के रखा जा रहा है। शेल्टर होम में रहने वाले लोगों को दूषित पानी दिया जाता है।

Asha Kiran Shelter Home: यह बताया जा रहा मौत का कारण

आशा किरण शेल्टर होम द्वारा दिल्ली सरकार को दी गई रिपोर्ट के अनुसार मौत का कारण दस्त और उल्टी बताया जा रहा है। सामान्यतः सभी मामलों में यही लक्षण बताए गए हैं।

Asha Kiran Shelter Home: मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी ने आशा किरण शेल्टर होम के संबंध में बयान देते हुए कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार जुलाई में यहां 14 लोगों की मौत हुई है। इसके पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए मजिस्ट्रेट को जांच के आदेश दिए गए हैं, जो भी रिपोर्ट आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Read Also-BSF DG : केंद्र सरकार ने बीएसएफ के चीफ व डिप्टी चीफ को हटाया, जानिए क्या है वजह

Related Articles