Home » Jharkhand Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले भूपेश बघेल, गठबंधन की रणनीति पर हुई चर्चा

Jharkhand Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले भूपेश बघेल, गठबंधन की रणनीति पर हुई चर्चा

by Mujtaba Haider Rizvi
ranhci rajyasabha election
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : राज्यसभा चुनाव 2026 की तैयारियों के बीच रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलाकात की। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में हुई इस बैठक में अजय शर्मा भी मौजूद रहे। बताया गया कि बैठक के दौरान राज्यसभा चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सूत्रों के अनुसार, नेताओं के बीच राज्यसभा चुनाव में गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति, सहयोगी दलों के बीच बेहतर समन्वय तथा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में चुनावी तैयारियों और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर भी मंथन किया गया।

मुलाकात के दौरान गठबंधन को और मजबूत बनाने तथा चुनावी समीकरणों को साधने के विभिन्न पहलुओं पर रचनात्मक चर्चा हुई। राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को आगामी राज्यसभा चुनाव की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव को लेकर गठबंधन स्तर पर रणनीतिक तैयारियों को अंतिम रूप देने की दिशा में यह बैठक अहम साबित हो सकती है।

Read also –Jamshedpur Crime : टेल्को में थमने का नाम नहीं ले रही हैं आपराधिक घटनाएं, महिला के साथ चेन छिनतई

Related Articles

Leave a Comment