Home » Jharkhand Bharat Bandh : भारत बंद का दिख रहा असर, सड़कों पर उतरे समर्थक, बंद रहे निजी स्कूल

Jharkhand Bharat Bandh : भारत बंद का दिख रहा असर, सड़कों पर उतरे समर्थक, बंद रहे निजी स्कूल

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : Jharkhand Bharat Bandh : सामान्य तौर पर लोग अनुमान लगा रहे थे कि बुधवार को आहूत भारत बंद का व्यापक असर नहीं रहेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ एससी-एसटी से जुड़े विभिन्न संगठनों ने बुधवार को घोषित भारत बंद का असर देखने को मिला है। सड़कों पर यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहा।

Jharkhand Bharat Bandh : सड़कों पर निकले बंद समर्थक, कई जगह जाम

जगह-जगह बंद समर्थक सड़कों पर उतरे और सड़क जाम किया। मोटरसाइकिल रैली निकाली और नारेबाजी भी की। इधर बंद को देखते हुए रांची, धनबाद, जमशेदपुर सहित सभी शहरों और कस्बाई इलाकों में पुलिस के टीम कई जगहों पर तैनात दिखी।

Jharkhand Bharat Bandh : बंद रहे निजी स्कूल, सरकारी में कम रही उपस्थिति

भारत बंद को देखते हुए अधिकतर निजी स्कूलों ने एक दिन पहले ही स्कूल बंद रखने की सूचना अभिभाकों को दे दी थी। इस वजह से ज्यादातर निजी स्कूल बंद रहे। सरकारी स्कूलों के लिए ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया था लेकिन एहतियातन अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा।

Jharkhand Bharat Bandh : कई जगह सड़क जाम

बंद को लेकर कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। रांची, धनबाद, जमशेदपुर के अलावा पश्चिमी सिंहभूम में भी बंद का असर देखा गया। धनबाद के केंदुआपुल पर बंद समर्थकों ने अपने वाहन खड़े कर सड़क जाम कर दिया। केवल आपालकालीन सेवा से जुड़े वाहनों को आने-जाने दिया जा रहा है। इसी प्रकार धनबाद के बैंक मोड़ से नया बाजार होते हुए श्रमिक चौक तक बंद समर्थकों ने बाइक रैली निकाली। इसके साथ ही श्रमिक चौक के पास गया पुल के नीचे सड़क को जमा किया गया।

Jharkhand Bharat Bandh : सड़कों पर जलाए गए टायर, बंद कराई गईं दुकानें

इसी प्रकार राज्य के विभिन्न शहरों की सड़कों और राजमार्ग पर लोगों ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक से गोविंदपुर जाने वाली सड़क पर प्रदर्शनकारी उतरे। बाघमारा नावागढ़ व फुलारीटांड में दुकानें खुली रहीं। झरिया के चांदकुइयां मोड़ में झामुमो के नेताओं ने दुकानों को बंद कराया जबकि सिंदरी में दोपहर तक बाजार खुले रहे। लोयाबाद में भीम आर्मी के लोगों ने सड़क जाम कर दिया और नारेबाजी की।

Jharkhand Bharat Bandh : बहुत कम चलीं बसें

रांची, धनबाद व जमशेदपुर की बस सेवाएं बाधित रहीं। लंबी दूरी की बसें नहीं चलीं। धनबाद के बरटांड और स्टेशन स्टैंड से बहुत ही कम यात्री बसों का परिचालन हुआ। हालांकि सुबह में हजारीबाग, बोकारो, रांची और गिरिडीह के लिए बसों का परिचालन हुआ। वहीं दूसरी ओर शहरी क्षेत्र में आटो का भी परिचालन भी कम रहा। स्टेशन के अलावा शहर के अन्य इलाकों में भी आटो का परिचालन प्रभावित दिखा। जबकि रेल सेवा पूरी तरह से बहाल रही।

Jharkhand Bharat Bandh :  मुख्य सड़कों की दुकानें बंद, बाकी खुली

राज्य के शहरी क्षेत्र में मुख्य सड़क पर स्थित दुकानें बंद मिली। मॉल समेत अन्य बाजार बंद रहे जबकि कई बाजार और दुकानें खुली हुई हैं।

Jharkhand Bharat Bandh : बरहेट-बोरियो में बंद असरदार

भारत बंद बरहेट-बोरियो में असरदार रहा जबकि अन्य क्षेत्रों में इसका आंशिक असर देखा गया। अधिकतर दुकानें बंद रहीं। बरहेट में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड संयोजक सुनीराम हांसदा, सह संयोजक सह प्रखंड प्रमुख बर्नाड मरांडी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तीनमुहानी, बोरियो बस स्टेशन चौक व बरहड़वा बस स्टेशन चौक को बांस बल्ला एवं टायर लगाकर जाम कर दिया। इससे साहिबगंज-गोविंदपुर मुख्य मार्ग वाहनों का परिचालन ठप हो गया। बोरियो में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जेठा मरांडी व केंद्रीय कमेटी सदस्य स्टीफन मुर्मू के नेतृत्व में हाईवे चौक को कार्यकर्ताओं ने जाम कर दिया।

Jharkhand Bharat Bandh : बरहड़वा, राजमहल में आंशिक असर

बरहड़वा में कुछ निजी स्कूल बंद रहे। सड़कों पर आवागमन सामान्य देखा गया। वहीं, तीनपहाड़ में बंद का कोई असर नहीं रहा। राजमहल थाना क्षेत्र के बेलदारचक कब्रिस्तान चौक के समीप झामुमो कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया। पतना में भी आवागमन सामान्य रहा। मंडरो प्रखंड में जिला परिषद सदस्य धनंजय सोरेन के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने नीमगाछी में मिर्जाचौकी- बोआरीजोर मुख्य सड़क को जाम कर दिया।

Read Also-Bharat Bandh Today LIVE Updates : SC-ST आरक्षण में क्रीमीलेयर के विरोध में दलित व आदिवासी संगठनों का आज भारत बंद, दिख रहा मिला-जुला असर

Related Articles