Home » कब होंगे महाराष्ट्र में चुनाव और कब होगी गिनती, जानें पूरी जानकारी

कब होंगे महाराष्ट्र में चुनाव और कब होगी गिनती, जानें पूरी जानकारी

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होने वाला है, इसलिए 25 नवंबर से पहले चुनाव के परिणामों की घोषणा के साथ चुनाव संपन्न हो जाएंगे।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Maharashtra Election: महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने चुनावी तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही राज्य में चुनावी बिगुल बज गया है और आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

झारखंड और महाराष्ट्र चुनाव की तारीखों की घोषणा के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, डॉ सुखबीर सिंह संधु औऱ कई उच्च अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने तारीखों की घोषणा से पहले जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के वोटर्स को सफल चुनाव के लिए बधाई दी।

चुनाव आयोग की तैयारी
चुनाव आयुक्त ने कहा कि फिलहाल त्योहारों का समय है और अभी हाल ही में हमने दोनों चुनावी राज्यों का दौरा किया। 85 से उपर के उम्र वालों को होम वोटिंग की फैसिलिटी दी जाएगी। हर गतिविधि की वीडियोग्राफी की जाएगी। तकनीक का भी भरपूर इस्तेमाल किया जाएगा। सी-विजिल के जरिए किसी भी बूथ पर किसी भी अप्रिय घटना की सूचना हमें दी जा सकती है। हम 90 मिनट के भीतर उसे सुलझाएंगे।

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को लगानी होगी हाजिरी
क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले उम्मीदवार को तीन बार सूचना देना अनिवार्य है। हम फ्री एंड फेयर चुनाव के लिए प्रतिबद्ध है। सभी पोलिंग स्टेशन को 2 किमी के भीतर रखा जाएगा।। चुनाव आय़ोग का मुख्य जोर 4 एम- मनी मिसयूज, मिनीमाइज मसल पावर, मिसइंफॉर्मेशन और एमसीसी वायलेशन पर है। इन सबके अलावा सभी पोलिंग बूथ पर पीने का पानी, टॉयलेट, साइनेज, रैंप या व्हीलचेयर, हेल्प डेस्क, वोटर फेसिलिटेशन सेंटर, पर्याप्त लाइटें और शेड की सुविधा की जाएगी। बीच-बीच में कुर्सियां भी लगाई जाएगी, ताकि वोटर बीच में बैठ सकें।

महाराष्ट्र चुनाव की तारीख

महाराष्ट्र में चुनाव एक ही चरण में संपन्न हो जाएंगे। चुनाव की तारीख 20 नवंबर, बुधवार की है। जहां 288 सीटों के लिए मतदान होंगे और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। महाराष्ट्र में 9.63 करोड़ कुल वोटर्स है, जिसमें से 4.97 करोड़ पुरूष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता है। फर्स्ट टाइम मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है। नॉमिनेशन की अंतिम तारीख 29 अक्तूबर तय की गई है और कैंडिडेट द्वारा चुनाव से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 4 नवंबर तक है। 1 लाख 186 कुल पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होना है, इसलिए 25 नवंबर से पहले चुनाव के परिणामों की घोषणा के साथ चुनाव संपन्न हो जाएंगे।

महाराष्ट्र में क्या है मुद्दे

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होने वाला है। इस बार महाराष्ट्र चुनाव में मराठा आरक्षण का मुद्दा और NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सुरक्षा का मुद्दा जोर पकड़ सकता है। महाराष्ट्र की 288 सीटों में 29 अनुसूचित जाति और 25 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। शरद पवार के कांग्रेस छोड़ने और एनसीपी गठबंधन के बाद चुनावी समीकरण बदलने की पूरी आशंका है।

Related Articles