सेंट्रल डेस्क। 19 अक्टूबर, 2024 को हार्पर बाजार वूमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स, मुंबई में आयोजित किया गया, जिसमें देश के अलग अलग क्षेत्र फिल्म, टीवी, आर्ट, कल्चर और लिटरेचर की महिलाओं को सम्मानित किया गया था, इस कार्यक्रम में ईशा अंबानी, गौरी खान, अनन्या पांडे और कृति सनोन जैसी हस्तियां भी शामिल थीं।
ईशा अंबानी के स्टाइलिश लुक ने खींचा सबका ध्यान
इस इवेंट के लिए ईशा अंबानी ने इटैलियन डिजाइनर लेबल शिआपरेली का ब्लैक एंड व्हाइट लुक पहना था। जिसमे गोल्ड बटन-डिटेल वेस्ट और पियर्सिंग-डिटेल स्कर्ट में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं, दोनों ही शिआपरेली के हैं। इसमें बड़े-बड़े S लोगो वाले बटन, उनके लुक को और भी खास बना रहे थे।
‘आइकन ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड
इस इवेंट में ईशा अंबानी को आइकन ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड दिया गया, इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में कहा, “मेरी मां, मेरी आदर्श हैं, जिन्होंने मेरे लिए रास्ता बनाया।” ईशा ने कहा, “मेरी मां, मेरी आदर्श, जिन्होंने मेरे लिए रास्ता बनाया।” “मैं हमेशा उनसे कहती हूं, मां चलने के लिए धन्यवाद, ताकि मैं दौड़ सकूं तो, वास्तव में यह उनकी वजह से है। तो, यह मेरी मां को समर्पित है।”
ईशा ने पुरस्कार बेटी को किया समर्पित
“मैं यह पुरस्कार अपनी बेटी आदिया को समर्पित करना चाहूंगी, जो मुझे हर दिन और अधिक करने और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है।”- ईशा अंबानी
अन्य सेलिब्रिटी को भी मिला अवार्ड
गौरी खान को भी एक अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने अपनी कंपनी गौरी खान डिज़ाइन्स के ज़रिए बेहतरीन काम के लिए ‘इंटीरियर डिज़ाइनर ऑफ़ द ईयर’ का अवॉर्ड जीता। 2010 में अपने बिजनेस शुरू करने के बाद से, वे इंटीरियर डिज़ाइन में एक जाना-माना नाम बन गई हैं, जिन्हें उनकी क्रिटिविटी और मॉर्डन स्टाइल के लिए जाना जाता है। यह पुरस्कार इस क्षेत्र में उनकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत को दर्शाता है।

