Home » Jamshedpur Fight : जमशेदपुर में पैसेंजर को लेकर ऑटो चालकों के बीच मारपीट, आकाशवाणी चौक बना रणभूमि

Jamshedpur Fight : जमशेदपुर में पैसेंजर को लेकर ऑटो चालकों के बीच मारपीट, आकाशवाणी चौक बना रणभूमि

सवारी बैठाने को लेकर आपस में भिड़ गए दोनों ऑटो चालक, आधे घंटे तक आकाशवानी चौक बना रहा रणभूमि, पुलिस ने शांत कराया मामला

by Rohit Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में स्थित आकाशवाणी चौक पर बुधवार सुबह दो ऑटो चालक आपस में भिड़ गए। यह झगड़ा उस समय हुआ जब दोनों ऑटो चालक पैसेंजर लेने को लेकर वर्चस्व की लड़ाई में उलझ गए। घटना ने ऐसा विकराल रूप धारण कर लिया कि करीब आधे घंटे तक आकाशवाणी चौक का इलाका मानो रणभूमि में तब्दील हो गया।

राहगीरों ने की सुलह की कोशिश

सड़क के बीचोंबीच शुरू हुई इस मारपीट से न सिर्फ स्थानीय लोग, बल्कि वहां से गुजर रहे राहगीर भी दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश में दोनों चालक इतने आक्रामक हो गए कि राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों के समझाने के बावजूद भी नहीं माने। कई राहगीरों ने उन्हें शांति से मामला सुलझाने का आग्रह किया, पर दोनों अपनी जगह से हटने को तैयार नहीं थे।

आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस

इस बीच, ट्रैफिक पुलिस को मामले की जानकारी मिली और आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों ऑटो चालकों को अलग किया। इस झगड़े में दोनों चालकों को चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को शांत किया जा सका, परंतु घटना ने स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।

आए दिन होती है गुंडागर्दी

स्थानीय लोग बताते हैं कि यहां अक्सर ऑटो चालकों के बीच सवारियों को लेकर बहस और झगड़े होते रहते हैं। यह स्थान नियमित रूप से ऑटो चालकों की मनमानी और गुंडागर्दी का केंद्र बन चुका है, जिससे राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस भी इस समस्या से निपटने के लिए लगातार प्रयासरत है, मगर इस प्रकार की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। कई बार चेतावनी देने और नियमों का पालन करवाने की कोशिशों के बावजूद भी ऑटो चालकों की गुंडागर्दी में कमी नहीं आई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस की इस मामले में सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है ताकि आगे से ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Read Also : गर्लफ्रेंड की ख्वाहिशें पूरी करने के जुनून में बना स्नैचर, खुद करता था अय्याशी

Related Articles