Home » Sahibganj : साहिबगंज में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, बंधक बनाये गये पुलिसकर्मी, फायरिंग

Sahibganj : साहिबगंज में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, बंधक बनाये गये पुलिसकर्मी, फायरिंग

- भूमि विवाद सुलझाने गयी थी पुलिस, उसी दौरान हुई घटना, जवानों समेत कई ग्रामीण घायल, जांच में जुटी पुलिस

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित शोभनपुर डेरा गांव में शुक्रवार सुबह एक भूमि विवाद को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें पुलिस के जवानों सहित कई ग्रामीण घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने गांव में भूमि विवाद के चलते हुई मारपीट की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पप्पू यादव नामक युवक को पकड़ने के लिए छापेमारी की थी। यादव पर पूर्व में एक केस दर्ज था और पुलिस उसे हिरासत में लेने पहुंची थी। लेकिन जैसे ही पुलिस गांव में पहुंची, यादव भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक गांव के लोग जमा हो गए और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बंधक बनाए गए पुलिसकर्मी, फायरिंग से स्थिति को काबू किया गया

ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया और साहिबगंज-मिर्जाचौकी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान कुछ वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई, जिसमें मेधा डेयरी के एक वाहन का शीशा तोड़ दिया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तीन राउंड फायरिंग की, जिससे स्थिति कुछ हद तक काबू पाई।

अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलने के बाद जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा गया। सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की और मुख्यालय के डीएसपी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। साहिबगंज के एसपी अमित कुमार सिंह ने पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प की पुष्टि करते हुए कहा कि वरीय पुलिस अधिकारी जांच के लिए मौके पर भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles