Home » Jharkhand CM Hemant Soren at Baba Baidyanath Dham : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

Jharkhand CM Hemant Soren at Baba Baidyanath Dham : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

by Shyam Kishor Choubey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर / रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने शुक्रवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर दोनों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। तीर्थ पुरोहितों द्वारा पूरी विधि-विधान से बाबा बैद्यनाथ के गर्भ गृह में शिवलिंग की पूजा-अर्चना कराई गई।

झारखंडवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने बाबा भोलेनाथ से झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की प्रार्थना की। यह पूजा राज्य की जनता के लिए समृद्धि और खुशहाली की कामना के रूप में की गई।

मुख्यमंत्री का गॉर्ड ऑफ ऑनर

देवघर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन का भव्य स्वागत किया गया। विधायक सारठ उदय शंकर सिंह, संथाल परगना कमिश्नर लालचंद दादेल, संथाल परगना आईजी क्रांति कुमार, डीआईजी संजीव कुमार, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर और पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन देवघर द्वारा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को एयरपोर्ट परिसर में गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

Related Articles